12.7 C
London
Friday, April 10, 2026
Homeभेल न्यूज़लव जिहाद से युवा महिलाओं को जागरूक रहना चाहिए, महाविद्यालय स्तर पर...

लव जिहाद से युवा महिलाओं को जागरूक रहना चाहिए, महाविद्यालय स्तर पर यथोचित सहयोग मिलेगा

Published on

भोपाल

लव जिहाद सुनियोजित ढंग से हिन्दू वंश नष्ट करने का षडयंत्र है .युवा महिलाओं को इससे जागरूक रहना चाहिए. आवश्यक होने पर नारी शक्ति हेल्पलाईन नं 8982501419का उपयोग करें .उक्त विचार सेवा भारती की श्रीमती सुनीता सूर्यवंशी ने बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल में जनभागीदारी समिति के तत्वाधान में समाजशास्त्र विभाग द्वारा “लव जिहाद: एक सामाजिक अभिशाप” विषय पर आयोजित संगोष्ठी में व्यक्त किए. आपने बताया कि आजकल स्कूल ,कालेज ओ के पास दोपहिया वाहनो घूमने वाले, छात्राओं को महंगे मोबाईल गिफ्ट करने वालों,हिन्दू घरों नौकरी करने वालों वैवाहिक साइटों से सम्पर्क करने वाले ,वेलेंटाइन डे पर उपहार भेजने वालों से छात्राओं को सतर्क रहने की आवश्यकता है.

इस अवसर पर पर्यटन विशेषज्ञ प्रो.ललित गौड़ ने कहा कि छात्राओं के साथ अभिभावकों को भी लव जिहाद जैसे भयावह षडयंत्र से बचने के लिए सजग रहना होगा. प्राचार्य डा.संजय जैन ने कहा कि इस महाविद्यालय की कोई भी छात्रा या उसकी परिचित यदि इस परेशानी का सामना कर रही हों तो वे महाविद्यालय परिवार की किसी भी प्राध्यापक या May I Help you डेस्क से निसंकोच सहयोग ले सकतीं है उनकी जानकारी गोपनीय रखते हुए यथोचित सहायता की जावेगी.इस अवसर पर जनभागीदारी अध्यक्ष श्री बारेलाल अहिरवार ने सभी को जागरूक रहने की सलाह दी .जिससे इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति न हो.कार्यक्रम का संचालन डा.गीता चौहान एवं आभार डा निर्मला शुक्ला ने व्यक्त किया .जनभागीदारी सदस्य श्री मिश्रीलाल ,श्री खिलान सिंह सहित स्टाफ के सदस्य एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं

Latest articles

राज्यमंत्री गौर ने 90 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने गुरूवार को...

छत्तीसगढ़ में एआई आधारित शिक्षा की पहल, 2 लाख शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षा के माध्यम...

पुष्कर में शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

पुष्कर (अजमेर)। भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में आयोजित शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में भाग...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित हिंडोली दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा

हिंडोली (बूंदी)। भजनलाल शर्मा के 11 अप्रैल को प्रस्तावित हिंडोली दौरे के मद्देनजर गुरुवार...

More like this

बीएचईएल में ‘निदेशक (मानव संसाधन)’ के पद पर भर्ती, महारत्न कंपनी ने मांगे आवेदन

नई दिल्ली/भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने...

बीएचईएल कर्मचारियों को मप्र पर्यटन के होटलों में मिलेगी 20% की छूट

भोपाल। 'महारत्न' कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल ने अपने कर्मचारियों के कल्याण...

ईपीएस-2026: अब ‘जितनी सेवा, उतनी पेंशन’ का नियम लागू, हायर पेंशन का विकल्प हुआ खत्म

भोपाल। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा 1 अप्रैल 2026 से लागू की गई...