17.2 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालदादाजी धाम मंदिर में बुद्ध एवं कूर्म अवतार का पावन संयोग, विशेष...

दादाजी धाम मंदिर में बुद्ध एवं कूर्म अवतार का पावन संयोग, विशेष पूजा-अर्चना संपन्न

Published on

भोपाल। शहर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस वर्ष वैशाख पूर्णिमा पर भगवान विष्णु के दो दिव्य स्वरूपों— बुद्ध जयंती और कूर्म जयंती का दुर्लभ व पावन संयोग बना, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। धार्मिक दृष्टि से इस संयोग को सुख-समृद्धि और शांति के लिए अत्यंत पुण्यदायक माना जाता है।

इस अवसर पर मंदिर में पंडित राजेंद्र पलिया के सानिध्य में वैदिक विधि-विधान से विशेष पूजा, हवन और आरती संपन्न कराई गई। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान विष्णु ने शांति और अहिंसा का संदेश देने के लिए बुद्ध रूप में अवतार लिया था। साथ ही, यह तिथि कूर्म अवतार को भी समर्पित है, जिसमें भगवान विष्णु ने कच्छप रूप धारण कर समुद्र मंथन के समय मंदराचल पर्वत को अपनी पीठ पर थामकर सृष्टि की रक्षा की थी। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भगवान विष्णु के जयकारों और “बुद्धं शरणं गच्छामि” के जाप से गुंजायमान रहा।

श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध से विश्व शांति और सद्बुद्धि की प्रार्थना की। बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तगणों ने पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ अर्जित किया। पंडित पलिया ने बताया कि बुद्ध अवतार जहां मध्यम मार्ग और करुणा का मार्ग दिखाते हैं, वहीं कूर्म अवतार धैर्य और संतुलन का प्रतीक है। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...