— बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन
भोपाल।
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि युवा हमारे देश का वर्तमान हैं। एक बात सदैव याद रखें कि कठिन परिश्रम से ही सफलता मिलती है, जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। वे बुधवार को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।
श्रीमती गौर ने कहा कि एक अभिभावक के रूप में विश्वविद्यालय के एक-एक बच्चे को विश्वास दिलाना है, भरोसा देना है ताकि वह स्वतंत्रता के साथ यहां रहकर अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने पूरे मध्यप्रदेश के समस्त यूनिवर्सिटीज में इस प्रकार के दीक्षारंभ समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य पूरी तरह से स्पष्ट है। इसका उद्देश्य है कि हमारे नव प्रवेशित विद्यार्थियों को इस नए वातावरण में अपने आप को समाहित करने का अवसर मिले। विद्यार्थी को एक सकारात्मक वातावरण बने, जिससे विद्यार्थी जो अपने सपने को लेकर वह यहां आए हैं उसे पूरा कर सके। विश्वविद्यालय परिवार के साथ समन्वय बैठा कर अपने सपने को साकार कर सके।
उन्होंने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का धन्यवाद करती हूं जिनके निर्णय का मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने पालन करते हुए हमारे नव प्रवेश विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार का समारोह आयोजित किया है। हमारी यह युवा पीढ़ी, जिसको हम भावी पीढ़ी मानते हैं और हमेशा कहते हैं कि हमारा युवा इस देश का भविष्य है, आप देश का वर्तमान भी है। विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉक्टर केसी मंसूरी, प्रोफेसर विवेक मिश्रा, विवेक शर्मा, सुश्री अनीता विश्वविद्यालय परिवार के सभी प्रोफेसर व विद्यार्थी उपस्थित थे।
