भोपाल।
शुक्रवार को नगर निगम भोपाल जोन क्रमांक 14 स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत वार्ड क्रमांक 60 के पक्षी विहार में कर्मचारियों व् मलेरिया टीम का दल बनाकर घरों का सर्वे किया गया जिन घरों में पानी की टंकियों में, पुराने मटकों में, टायरों में, सकोरों आदि में डेंगू का लार्वा पाया गया स्थल पर कीटनाशक की सहायता से उसे नह करने की कार्यवाही की गई साथ ही जिन घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया उन भवन स्वामियों पर स्पॉट फाइन की कार्यवाही कर चेतावनी दी गयी| टीम द्वारा बार्ड क्रमांक 60 के पक्षी बिहार में घर घर जाकर लार्वा सर्वे किया गया जहाँ सुरभि एवेन्यू समिति पर डेंगू का लार्वा पाए जाने पर चालान किया गया |
