3.9 C
London
Sunday, February 15, 2026
Homeभोपालतलवार और डंडे बरसाकर हत्या की कोशिश

तलवार और डंडे बरसाकर हत्या की कोशिश

Published on

भोपाल

कोलार रोड में एक व्यक्ति पर तलवार और डंडे बरसाकर हत्या की कोशिश की गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को दबोच लिया है, जबकि एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है। हमले के पीछे पुरानी रंजिश पुलिस ने बताई है। पुलिस के अनुसार यह वारदात सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात हुई थी।

हमले में अभिष मीना पिता अशोक मीना उम्र 27 साल जख्मी हुआ है। वह मूलतः इंदौर के नाका थाना क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल न्यू सनखेड़ी, कोलार रोड में वह रहता है। अभिष मीना की सागर, राज उडके, तरुण और एक अन्य साथी के साथ रंजिश चल रही थी, जिसके चलते उसके साथ गाली-गलौज करते हुए तलवार और डंडा मारकर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया था।

हमले में आरोपी राज उडके, तरुण अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में एक विधि विरोधी बालक भी शामिल था। उसे भी हिरासत में लिया गया है।

आरोपी राज उडके पिता दौलत सिंह उडके उम्र 21 साल और तरुण अहिरवार पिता जनक सिंह अहिरवार उम्र 25 साल है, जिन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। दोनों आरोपी न्यू सनखेड़ी सेंट स्कूल के पास रहते हैं।

Read Also :- IND vs NZ 3rd T20: गुवाहाटी में ‘सूर्या’ की सेना करेगी कीवियों का सफाया! क्या बुमराह की वापसी से टूटेगा गुवाहाटी का ‘मनहूस’ रिकॉर्ड?

Latest articles

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर खेजड़ी...

महाशिवरात्रि: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सद्भाव और आत्मसंयम का दिया संदेश

भोपाल भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि  के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई...

होटल की पानी की टंकी में मिला धोबी का शव, सुखी सेवनिया में किशोरी ने दी जान — राजधानी में संदिग्ध मौतों का मामला;...

भोपाल राजधानी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों...

राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद: टेक्सटाइल मिल से कॉपर चोरी, भागवत कथा में बुजुर्ग महिला की चेन स्नैचिंग

भोपाल राजधानी के अलग-अलग इलाकों में चोरी और लूट की वारदातों ने पुलिस की गश्त...

More like this