10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालदादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

Published on

भोपाल

रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर गुरुवार को अष्टमी तिथि पर माँ दुर्गा के अष्टम स्वरूप माँ महागौरी की भव्य महाआरती श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई। शाम सात बजे आयोजित महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर वर्धमान सिटी, पटेल नगर, सिद्धार्थ लेक सिटी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं, सुसज्जित पूजन थालियां लेकर मंदिर पहुँचीं और सामूहिक रूप से महाआरती में भाग लेकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर में भक्तों ने माता रानी के समक्ष 71 अखंड दीप प्रज्ज्वलित कर अपनी आस्था व्यक्त की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।

मंदिर समिति के अनुसार शुक्रवार को नवमी तिथि पर सुबह नौ बजे माँ दुर्गा के नवम स्वरूप माँ सिद्धिदात्री का विधि-विधान से पूजन किया जाएगा। इसके बाद रामनवमी के पावन अवसर पर सुबह 11:30 बजे से भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का कार्यक्रम प्रारंभ होगा और दोपहर 12 बजे शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीराम के जन्म का उत्सव मनाया जाएगा।
इस अवसर पर विशेष अभिषेक, पूजन, हवन, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही दोपहर 12:30 बजे सामूहिक पूर्ण आहुति कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसमें श्रद्धालु भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

Read Also :- भेल के सरस्वती मंदिर में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ का समापन

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...