14.3 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeभोपालनिशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

Published on

भोपाल

निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपियों के बीच करीब एक साल से रंजिश चली आ रही थी। पुलिस के अनुसार मृतक अर्विंद मीणा (21) पिता हल्केराम मीणा निवासी प्रयाग नगर कॉलोनी, कोकता का रहने वाला था और कोकता इलाके में स्थित एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। बुधवार को होली मनाने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। शाम करीब सात बजे अर्विंद और उसका दोस्त अजय वेस्ट ग्राउंड के सामने से गुजर रहे थे, तभी कार सवार आरोपियों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।

इसके बाद आरोपियों ने अर्विंद पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में अर्विंद के सीने में गंभीर चोट आई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान अजय किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर भाग निकला और परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में अर्विंद को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक का मुख्य आरोपी नरेंद्र सिंह सेनी और उसके साथियों से एक साल पहले भी विवाद हुआ था। उसी रंजिश के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में नरेंद्र सिंह सेनी, विक्की उर्फ विकास और उनके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज किया था, जिसे युवक की मौत के बाद हत्या में बदल दिया गया है।

Read Also :- बीएचईएल हरिद्वार में राष्ट्रीय सुरक्षा पखवाड़े का आगाज़: कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने दिलाई सुरक्षा शपथ

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

डिश और इंटरनेट केबल से हो रही बिजली चोरी का खुलासा, 26 मामलों में 16 लाख का जुर्माना

भोपाल। बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली कंपनी जितनी हाईटेक हो रही है, चोर...

होशंगाबाद रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, फ्लिपकार्ट कर्मी की दर्दनाक मौत

भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे...