7.2 C
London
Monday, March 9, 2026
Homeभोपालबोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं...

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

Published on

भोपाल

मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा जीवन की एक महत्वपूर्ण सीढ़ी है, इसलिए विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर पूरे परिश्रम, अनुशासन, आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और निरंतर अभ्यास से निश्चित रूप से सफलता मिलती है। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखें, ताकि विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए सहयोगपूर्ण माहौल सफलता की कुंजी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बोर्ड परीक्षाओं के सुचारु और निष्पक्ष संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से प्रारंभ हो रही हैं। इसके साथ ही सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड तथा कक्षा 8वीं, 5वीं और राज्य स्तरीय समान परीक्षाएं भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

Read Also :- भाजपा ने निगम-मंडलों की नियुक्तियों की प्रक्रिया पूरी की, ऐलान की तैयारी

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this