7.5 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeभोपालभोपाल चैंबर चुनाव में गोविंद गोयल 191 वोटों से जीते, 1 फरवरी...

भोपाल चैंबर चुनाव में गोविंद गोयल 191 वोटों से जीते, 1 फरवरी  को जीत की खबर सच साबित हुई

Published on

भोपाल

भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में गोविंद गोयल ने अपने प्रतिद्वंद्वी तेजकुल पाल सिंह पाली को 191 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। मतदान के बाद कुल 40 राउंड की मतगणना के उपरांत गोयल को विजयी घोषित किया गया। चुनाव में कुल 1999 मत डाले गए, जिनमें से गोविंद गोयल को 1085 मत प्राप्त हुए, जबकि तेजकुल पाल सिंह पाली को 894 मत मिले।

मतगणना के दौरान 13 मत निरस्त घोषित किए गए। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें करीब दो हजार पंजीकृत व्यापारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह समाचार 1 फरवरी 2026 को गोविंद गोयल की जीत सुनिश्चित हेडिंग से प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी जो सही साबित हुई । दरअसल व्यापारी व आम जन के हितों की लड़ाई के लिये श्री गोयल शुरू से ही आगे रहे हैं । इसलिये उन्हें हराना मुश्किल दिखाई दे रहा था ।

दरअसल बीसीसीआई भोपाल के व्यापारियों की एक प्रमुख और प्रभावशाली संस्था है, जिसके अंतर्गत विभिन्न व्यापारिक एसोसिएशन जुड़े हुए हैं। इसी कारण यह चुनाव न केवल चैंबर बल्कि पूरे व्यापारी वर्ग के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा था। अध्यक्ष पद के लिए गोविंद गोयल और तेजकुल पाल सिंह पाली के बीच सीधा मुकाबला था। इस बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद गोयल के चुनाव मैदान में उतरने से मुकाबला और भी रोचक हो गया था।

चुनाव प्रचार के दौरान दोनों प्रत्याशियों ने व्यापारिक हितों, नीतिगत सुधारों और संगठन को सशक्त बनाने के मुद्दों पर व्यापारियों से संवाद किया। चुनाव में जीत के बाद गोविंद गोयल ने व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बीसीसीआई को और अधिक सक्रिय, प्रभावी तथा आधुनिक संस्था के रूप में विकसित करने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रमुख लक्ष्य भोपाल को राष्ट्रीय स्तर का लॉजिस्टिक हब बनाना है, जिससे शहर में निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। श्री गोयल ने यह भी बताया कि भोपाल को थोक फार्मा और मेडिकल ट्रेड के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी।

इसके साथ ही युवा व्यापारियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्टार्टअप, नए व्यापारिक सेक्टर और निवेश से जुड़े सेमिनार व कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, ताकि वे बदलते व्यापारिक परिदृश्य में आगे बढ़ सकें। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह देखा गया और व्यापारिक संगठनों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी। व्यापारियों को उम्मीद है कि नए नेतृत्व में बीसीसीआई व्यापारिक समस्याओं के समाधान और नीतिगत मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाएगी।

Read Also :- सीएम ने संपर्क पोर्टल के परिवादी से की बात, 2 घंटे में हुआ समाधान

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...