6.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeभोपालमंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर पलटवार: "झूठ और भ्रम फैलाना कांग्रेस...

मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर पलटवार: “झूठ और भ्रम फैलाना कांग्रेस की पुरानी कार्यशैली”

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस और उसके प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस केवल झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा के दौरान सारंग ने कहा कि भाजपा सरकार जनसेवा और आर्थिक अनुशासन के साथ काम कर रही है, जबकि विपक्षी दल बिना तथ्यों के बयान देकर जनता को गुमराह कर रहा है।

जनसमस्याओं के समाधान के लिए ‘सहयोग सेल’सारंग ने जानकारी दी कि भाजपा कार्यालय में ‘सहयोग सेल’ के रूप में एक नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत मंत्री नियमित रूप से बैठकर कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याएं सुन रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने स्वयं जनसमस्याएं सुनीं और उनके तत्काल समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए। राहुल गांधी और जीतू पटवारी पर साधा निशाना मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह संसद में राहुल गांधी तथ्यों के बिना बयान देते हैं, उसी परंपरा को पटवारी आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता केवल फोटो खिंचवाने और मीडिया में बने रहने के लिए असत्य बातें फैला रहे हैं। आर्थिक अनुशासन और कर्ज पर सफाई विपक्ष द्वारा प्रदेश के कर्ज पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए सारंग ने कहा सरकार पूरी तरह आर्थिक अनुशासन का पालन कर रही है।   फेडरल सिस्टम के तहत राज्यों को जीएसडीपी के 3 प्रतिशत तक कर्ज लेने की अनुमति है और सरकार इसी सीमा के भीतर है। लिया गया कर्ज पूरी तरह पूंजीगत व्यय  में उपयोग हो रहा है, जो विकास के लिए आवश्यक है।

Read Also :- इंदौर में दूषित पेयजल से मौतों का सिलसिला जारी, मसीह समाज प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this