13.9 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeभोपालमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का डीडवाना-कुचामन दौरा —जैन धर्म जीवन जीने की पूर्ण...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का डीडवाना-कुचामन दौरा —जैन धर्म जीवन जीने की पूर्ण कला: मुख्यमंत्री

Published on

भोपाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीडवाना-कुचामन जिले के दौरे के दौरान जैन धर्म को जीवन जीने की एक पूर्ण कला बताते हुए कहा कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना सरकार का प्रमुख लक्ष्य है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आचार्यश्री महाश्रमणजी ने अपना सम्पूर्ण जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित किया है और उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने आचार्यश्री से आशीर्वचन प्राप्त किए और उनके विचारों को समाज के लिए मार्गदर्शक बताया। प्रवचन हॉल का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने लाडनूं में जैन विश्व भारती की नवनिर्मित “सुधर्मा सभा” प्रवचन हॉल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र समाज में नैतिक मूल्यों और सद्भाव को मजबूत करते हैं।

सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा को संरक्षित करने और उसे आधुनिक माध्यमों से नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अध्यात्म और संस्कृति समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों, समाज के गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Read Also :- गैस प्रभावित इलाकों में अप्रभावित क्षेत्रों के मुकाबले 13 गुना ज्यादा फैला कैंसर रोग

Latest articles

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...

More like this

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...

मप्र के कई जिलों में भीषण लू का अलर्ट, पारा 44°C तक जाने के आसार

प्रदेश में रतलाम सबसे गर्म, पारा 41.2°C पहुंचा भोपाल। मध्य प्रदेश में अब बादलों और...