9.2 C
London
Saturday, April 11, 2026
Homeभोपालराजधानी में गैंगवार की आहट: तीन माह से फरार गैंगस्टर घर पहुँचा...

राजधानी में गैंगवार की आहट: तीन माह से फरार गैंगस्टर घर पहुँचा तो दुश्मनों ने बरसाईं गोलियां

Published on

भोपाल

राजधानी के ऐशबाग इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक गैंगस्टर के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। जानकारी के अनुसार, शारिक उर्फ गुराज, जो पिछले सवा तीन महीने से पुलिस रिकॉर्ड में फरार चल रहा था, अपने घर लौटा था। इसकी भनक लगते ही उसके दुश्मन पक्ष (दानिश अली उर्फ स्टेशन और उसकी पत्नी रिमशा) ने उसे जान से मारने की नीयत से आधा दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की।

पुरानी रंजिश और बदला

मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। आरोपी गुराज ने 16 दिसंबर को ईंटखेड़ी इलाके में दानिश अली और उसकी पत्नी पर गोली चलवाई थी, जिसके बाद से वह फरार था। पुलिस को सूचना मिली थी कि गुराज अपनी वृद्ध मां से मिलने ईद पर घर आया है। इसी बीच दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

हैरानी की बात यह है कि आरोपी गुराज के घर लौटने की सूचना पुलिस को भी दी गई थी, लेकिन बीट प्रभारी और पुलिस टीम की लापरवाही के चलते यह वारदात हो गई। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है। पुलिस ने रिहाना बेगम की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Read Also :- मेल नर्स ने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लेकर की आत्महत्या

Latest articles

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...

More like this

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

गेहूं-धान से आगे बढ़ें किसान, अपनाएं इंटीग्रेटेड फार्मिंग: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय कृषि को लाभ का धंधा...

मप्र में थमा आंधी-बारिश का दौर, अब सताएगी भीषण गर्मी, 6 डिग्री तक बढ़ेगा पारा

भोपाल। मप्र में अप्रैल के पहले पखवाड़े में देखने को मिले आंधी, बारिश और...