9.2 C
London
Saturday, April 11, 2026
Homeभोपालरामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

Published on

भोपाल

रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक आयोजनों की तैयारियां की गई हैं। राजधानी भोपाल सहित प्रदेशभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भंडारे, शोभायात्राएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भोपाल में राम जन्मोत्सव को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। शहर के प्रमुख राम मंदिरों सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर आरती और प्रसाद वितरण होगा। हिंदू उत्सव समिति के अनुसार शहर में लगभग 2500 से 3000 स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया जाएगा। भवानी चौक सोमवारा क्षेत्र से घोड़ा निकास के साथ भव्य जुलूस भी निकलेगा, जिसमें झांकियां और भजन-कीर्तन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इंदौर के प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर में साकेतधाम की भव्य सजावट की गई है। यहां अखंड रामायण पाठ, पंचामृत अभिषेक और जन्मोत्सव आरती का आयोजन होगा।

उज्जैन में शिप्रा तट स्थित राम मंदिर में यज्ञ अनुष्ठान और महाआरती के साथ ऐतिहासिक वीरभद्र ध्वज चल समारोह निकाला जाएगा। जबलपुर में नर्मदा तट गौरीघाट पर सांस्कृतिक ‘आविर्भाव समारोह’ आयोजित होगा, जिसमें लोकभक्ति गायन और ‘लव-कुश की रामायण’ पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। ग्वालियर में भी विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना और भंडारे आयोजित होंगे। वहीं महाअष्टमी के अवसर पर प्रदेश के प्रमुख देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और हवन, कन्या पूजन तथा भंडारे जैसे धार्मिक आयोजन पूरे दिन चलते रहे।

Read Also :- महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण नीतिश भारद्वाज भोपाल में

Latest articles

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...

More like this

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

गेहूं-धान से आगे बढ़ें किसान, अपनाएं इंटीग्रेटेड फार्मिंग: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय कृषि को लाभ का धंधा...

मप्र में थमा आंधी-बारिश का दौर, अब सताएगी भीषण गर्मी, 6 डिग्री तक बढ़ेगा पारा

भोपाल। मप्र में अप्रैल के पहले पखवाड़े में देखने को मिले आंधी, बारिश और...