14 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeभोपालहरदा का युवा धीरज चंदेवा साइकिल से भारत भ्रमण पर — 12...

हरदा का युवा धीरज चंदेवा साइकिल से भारत भ्रमण पर — 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम यात्रा के संकल्प के साथ 7 हजार किमी से अधिक दूरी तय

Published on

आज के दौर में जब लोग छोटी दूरी के लिए भी वाहनों पर निर्भर हो गए हैं, ऐसे समय में मध्यप्रदेश के हरदा जिले का एक युवा केवल साइकिल के भरोसे पूरे देश की यात्रा पर निकल पड़ा है। यह यात्रा केवल दूरी तय करने का प्रयास नहीं, बल्कि साहस, दृढ़ संकल्प और समाज को सकारात्मक संदेश देने की प्रेरणादायक मिसाल बन गई है।

हरदा जिले के खेड़ीपुरा कहारवाड़ी निवासी धीरज चंदेवा कहार, पिता गोपाल दास चंदेवा, इन दिनों अपनी अनोखी और साहसिक साइकिल यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। धीरज “भारत भ्रमण साइकिल यात्रा अभियान” के तहत 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम के दर्शन के संकल्प के साथ यात्रा कर रहे हैं। उनकी यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और स्वच्छ जीवनशैली का संदेश भी दे रही है।

22 सितंबर 2025 से शुरू हुई यात्रा धीरज ने बताया कि उनकी साइकिल यात्रा हरदा से 22 सितंबर 2025 को शुरू हुई थी। अब तक वे देश के लगभग 10 राज्यों की यात्रा पूरी कर चुके हैं और करीब 7 हजार किलोमीटर से अधिक दूरी साइकिल से तय कर चुके हैं। वर्तमान में वे नेपाल पहुंचे हैं, जहां उन्होंने काठमांडू और पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन किए। नेपाल से वे आगे उत्तर प्रदेश स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर सहित अन्य ज्योतिर्लिंगों और चार धाम की ओर यात्रा जारी रखेंगे।
पर्यावरण और स्वास्थ्य का संदेश धीरज के अनुसार, उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ-साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। यात्रा के दौरान वे लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने, प्रकृति बचाने और साइकिल को स्वस्थ जीवनशैली का माध्यम बनाने की अपील कर रहे हैं।

Read Also :- गैस प्रभावित इलाकों में अप्रभावित क्षेत्रों के मुकाबले 13 गुना ज्यादा फैला कैंसर रोग

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...