14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभोपालअयोध्या नगर पुलिस ने महिलाओं से चेन स्नेचिंग करने वाला गिरोह को पकड़ा

अयोध्या नगर पुलिस ने महिलाओं से चेन स्नेचिंग करने वाला गिरोह को पकड़ा

Published on

भोपाल

अयोध्या नगर पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 सोने की चेन, एक एक्टिवा, वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक सहित करीब 17 लाख रुपए का मशरूका बरामद किया है। लूटी गई चेन खरीदने वाले एक ज्वेलर्स को भी मामले में आरोपी बनाया गया है। कार्रवाई अयोध्या नगर थाना प्रभारी महेश लिल्हारे के नेतृत्व में की गई। डिलीवरी एजेंट बनकर करते थे रेकी पुलिस के अनुसार आरोपी शहर के विभिन्न इलाकों में जोमैटो डिलीवरी एजेंट बनकर घूमते थे और महिलाओं को अकेला देखकर उनकी चेन झपटकर फरार हो जाते थे। लगातार हो रही घटनाओं से मिनाल रेजीडेंसी और आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं में दहशत का माहौल बन गया था। सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से पकड़ाए 2 मार्च को मिनाल रेजीडेंसी निवासी घनश्याम दास ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मां गोमती भकौरिया के गले से बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। इसके आधार पर पुलिस ने भानपुर मल्टी के पास से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।

अयोध्या नगर और बागसेवनिया में की कई वारदातें आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने मिनाल क्षेत्र में तीन और चेन स्नेचिंग की घटनाएं की थीं। इसके अलावा बागसेवनिया इलाके में तीन चेन स्नेचिंग और एक वाहन चोरी की वारदात भी की थी। पुलिस ने इन सभी घटनाओं का खुलासा करते हुए चोरी का माल बरामद कर लिया है। महंगे शौक और शराब के लिए करते थे अपराध गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निखिल शर्मा (28) निवासी भानपुर मल्टी और आकाश उर्फ अभिमन्यु सिंह (22) निवासी रीवा के रूप में हुई है। दोनों भोपाल में किराए के मकानों में जगह बदल-बदलकर रहते थे ताकि पुलिस की पकड़ से बच सकें। पूछताछ में उन्होंने बताया कि महंगे शौक और शराब की लत के कारण वे चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे। ज्वेलर्स को भी बनाया आरोपी पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने लूटी गई चेन भोपाल और रीवा में गिरवी रखी या बेच दी थीं। इनमें से कुछ चेन मुथूट गोल्ड फाइनेंस और एक स्थानीय ज्वेलर्स से बरामद की गई हैं। ओल्ड मिनाल रेजीडेंसी निवासी ज्वेलर्स भुवन सोनी को चोरी का माल खरीदने के मामले में आरोपी बनाया गया है। पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामलेपुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी निखिल शर्मा के खिलाफ पहले से लूट, वाहन चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है।

Read Also :- एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...