15.9 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeभोपालपूर्व महापौर की बेटी ने दी शिकायत, पति और परिजनों पर एफआईआर...

पूर्व महापौर की बेटी ने दी शिकायत, पति और परिजनों पर एफआईआर दर्ज

Published on

भोपाल।
कांग्रेस नेता और राजधानी के पूर्व महापौर सुनील सूद की बेटी नमिता सूद ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गाली-गलौज, धमकाने और दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए कोहेफिजा थाने में मामला दर्ज कराया है। शिकायत के अनुसार नमिता की शादी जून 2022 में राजस्थान के बाड़मेर निवासी हर्षित सूद से पारिवारिक सहमति से हुई थी। विवाह के बाद से ही पति, ससुर, सास और देवर द्वारा दहेज को लेकर मानसिक उत्पीड़न किए जाने की बात पीड़िता ने बताई है। नमिता ने पुलिस को बताया कि लगातार कलह के चलते पति उसे पिछले साल मायके छोड़कर चला गया और जब परिवार ने समझौता करने से इनकार किया तो उसने दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया।

Read Also: सीहोर के वीआईटी कॉलेज में उपद्रव, छात्रों ने गाड़ियों में लगाई आग, छात्रों ने किया उग्र प्रदर्शन

इसी दौरान हर्षित ने पीड़िता को फोन कर लालघाटी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुलाया, जहां कथित रूप से केस वापस लेने के लिए दबाव डाला गया। विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकियां दी गईं। पीड़िता का आरोप है कि उसके पिता को भी फोन कर अभद्र भाषा में धमकाया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

​भेल को मिला अब तक का बड़ा ऑर्डर: प्रयागराज में ₹21,000 करोड़ से अधिक का पावर प्रोजेक्ट मिला

​भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

गांवों में ‘स्वामित्व योजना’ की जमीनों की मुफ्त रजिस्ट्री कराएगी सरकार, 3800 करोड़ का खर्च खुद उठाएगी राज्य सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में...

जनजातीय कार्य विभाग में तबादलों की प्रक्रिया शुरू: e-HRMS पोर्टल पर 8 जून तक मांगे ऑनलाइन आवेदन

भोपाल। मप्र में तबादलों का दौर शुरू होने के साथ ही जनजातीय कार्य एवं...