6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभोपालबीएचईएल भोपाल के 11 अफसरों की नौकरी खतरें में,प्रबंधन ने किये नोटिस...

बीएचईएल भोपाल के 11 अफसरों की नौकरी खतरें में,प्रबंधन ने किये नोटिस जारी,कोर्ट में कैविएट दायर—अधिकारियों को समयपूर्व सेवानिवृत्ति का आदेश, अपील का अवसर प्रदान

Published on

भोपाल।
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के 11 अफसरों की नौकरी खतरे में समयपूर्व सेवानिवृत्ति के तहत भेल प्रबंधन ने इन्हें नोटिस जारी कर दिये हैं वहीं स्थानीय भेल प्रबंधन ने इस मामले पर कोर्ट में कैविएट दायर कर दी है । इस आदेश से भेल में हड़कंप मचा हुआ है । अधिकारी ही नहीं बल्कि सुपरवाईजर और कर्मचारी भी डरे हुये हैं । सूत्रों से मिली खबर यह है कि भेल के यूनियन के चंद नेताओं को दिये गये व्हाईट पास पर गाज गिर सकती है ।

दरअसल इस पास के नियमों का उल्लंघन चंद नेता कर रहे हैं इसकी खबर भेल दिल्ली कॉरपोरेट ही नहीं बल्कि केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्रालय तक पहुंच चुकी है । प्रबंधन काफी सख्त नजर आ रहा है । इस खबर के बाद काम करने वाले अधिकारी,सुपरवाईजर और कर्मचारी  भेल कारखाने में समय पर पहुंचेंगे । यह जरूरी है कि इस सख्ती से कारखाने में वित्तीय वर्ष 2025—2026 के आखिरी सवा दो माह में उत्पादन को गति मिलेगी लेकिन कुछ अफसरों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया है कि यह भेल प्रबंधन का समयपूर्व सेवानिवृत्ति का नोटिस न्याय संगत नहीं है ।

प्रबंधन के मुताबिक  यदि  जिन अफसरों को नोटिस जारी किये हैं वह चाहें तो बीएचईएल की समयपूर्व सेवानिवृत्ति नीति के प्रावधानों के अंतर्गत आदेश की सूचना प्राप्त होने की तिथि से सात कार्य दिवसों के भीतर अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष लिखित रूप में अपील प्रस्तुत कर सकते हैं। यह अपील कार्यमुक्ति (रिलीविंग) से पूर्व की जा सकेगी। यह आदेश नियुक्ति प्राधिकारी की ओर से बीएचईएल भोपाल इकाई के मानव संसाधन विभाग द्वारा जारी किया गया है।  

आदेश की प्रति संबंधित महाप्रबंधक (एचआर),  कार्यपालक निदेशक कार्यालय, वित्त-वेतन विभाग तथा व्यक्तिगत सेवा अभिलेख हेतु प्रेषित की गई है। बीएचईएल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय दंडात्मक नहीं है, बल्कि कंपनी की समयपूर्व सेवानिवृत्ति नीति के अंतर्गत एक नीतिगत निर्णय है।  पात्रता अनुसार सभी सेवानिवृत्ति लाभ प्रदान किए जाएंगे, हालांकि सेवानिवृत्ति के पश्चात वे बीएचईएल में पुनर्नियोजन अथवा पुनः संविदा पर नियुक्ति के पात्र नहीं होंगे।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात: विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 में बुधवार को विकास कार्यों...