11.7 C
London
Saturday, February 21, 2026
Homeभोपालमनचले को भारी पड़ी छेड़छाड़: छात्रा ने मिलने बुलाया, भाई-भाभी ने बीच...

मनचले को भारी पड़ी छेड़छाड़: छात्रा ने मिलने बुलाया, भाई-भाभी ने बीच सड़क पर सिखाया सबक

Published on

भोपाल

राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा को लंबे समय से परेशान कर रहे मनचले की सरेराह पिटाई का मामला सामने आया है। आरोपी छात्रा पर बात करने और मिलने का दबाव बना रहा था। परेशान होकर छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद जाल बिछाकर आरोपी को पीटा गया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीछा कर बनाता था बात करने का दबाव पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय पीड़िता 11वीं कक्षा की छात्रा है। आरोपी अनुराग दुबे उसका पुराना परिचित है, लेकिन पिछले काफी समय से वह अपनी मर्यादा भूल गया था।

आरोपी छात्रा को लगातार मैसेज कर परेशान करता था और जब वह स्कूल या कोचिंग जाती, तो उसका पीछा भी करता था। आरोपी ने छात्रा पर फोन पर बात करने के लिए मानसिक दबाव बना रखा था। परिजनों ने बिछाया जाल आरोपी की हरकतों से तंग आकर छात्रा ने अपने बड़े भाई और भाभी को पूरी बात बताई। भाई ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। योजना के तहत छात्रा ने आरोपी को मिलने के लिए बुलाया।

जैसे ही अनुराग दुबे वहां पहुंचा, पहले से तैयार भाई और भाभी ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। बीच सड़क पर हुई इस पिटाई को देख वहां भीड़ जमा हो गई। FIR से इनकार, धारा 151 में कार्रवाई पिटाई के बाद परिजनों ने आरोपी को थाने ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हालांकि, लोक-लाज या अन्य कारणों के चलते परिजनों ने मामले में औपचारिक एफआईआर (FIR) दर्ज कराने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों की जिद के कारण पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं के बजाय शांति भंग की आशंका के तहत धारा 151 के तहत कार्रवाई की है।

Read Also :- अयोध्या नगर स्थित श्रवणकांता स्टेट कॉलोनी में श्वान विवाद में खूनी संघर्ष —  नायब तहसीलदार ने महिलाओं पर किया तलवार से हमला

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

एक करोड़ 45 लाख की लागत से संवरेगा मालीखेड़ी विसर्जन घाट — राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया करीब 2 करोड़ के विकास कार्यों का...

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने शनिवार को...

अयोध्या नगर में तलवार से महिलाओं पर जानलेवा हमला करने वाला निलंबित नायब तहसीलदार और ड्राइवर गिरफ्तार

भोपाल अयोध्या नगर पुलिस ने दो महिलाओं पर तलवार से हमला कर उन्हें घायल करने...

जंगल में मिला युवक का शव, सिर कुचलकर हत्या

भोपाल राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक क्लब में  शनिवार दोपहर उस समय सनसनी...

More like this