11.1 C
London
Monday, March 9, 2026
Homeभोपालराजधानी में बदमाशों का आतंक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर...

राजधानी में बदमाशों का आतंक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर की हवाई फायरिंग

Published on

भोपाल

राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं, जहाँ तलवारबाजी और सरेराह मारपीट की घटनाएं आम होती जा रही हैं। ताजा मामला छोला मंदिर थाना क्षेत्र का है, जहाँ पुरानी रंजिश और मुखबिरी के शक में बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला किया और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। पुलिस पर इस मामले में चार दिन की देरी से प्राथमिकी दर्ज करने का आरोप लगा है। ब्लू मून कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय मोहसिन खान, जो एक निजी संस्थान में कार्यरत है।

मोहसिन की पुरानी रंजिश ‘उमेर’ नामक युवक से थी, जिसे शक था कि मोहसिन की मुखबिरी के कारण ही उसे पुलिस ने पकड़ा था। 4 मार्च की रात करीब 10:30 बजे उमेर ने अपने साथियों (अर्सलान, अदनान और एक अन्य) के साथ मोहसिन को घेरा। कोर्ट केस के खर्च के नाम पर पैसे की मांग करते हुए बदमाशों ने गाली-गलौज की और चाकू निकालकर मोहसिन के हाथ पर वार कर दिया। शनिवार को पुलिस ने हत्या के प्रयास और गोली चलाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अधिकारी सवालों से बचते नजर आ रहे हैं। एएसआई सुखवीर यादव ने मामले की जांच के संबंध में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। पुलिस का तर्क है कि जब वे घायल युवक से मिलने हमीदिया अस्पताल पहुंचे, तो वह वहां नहीं मिला, जबकि एमएलसी रिपोर्ट पहले ही थाने पहुंच चुकी थी।

Read Also :- भेल बरखेड़ा में मास्टर्स बैडमिंटन में कड़े मुकाबले, गीते-नियोगी पहुंचे फाइनल

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this