12.9 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालअपेक्स बैंक से 9 लाख की धोखाधड़ी: 24 साल बाद दर्ज हुई...

अपेक्स बैंक से 9 लाख की धोखाधड़ी: 24 साल बाद दर्ज हुई एफआईआर, गिरवी प्लॉट का हिस्सा पहले ही बेच दिया था

Published on

भोपाल। राजधानी के टीटी नगर स्थित अपेक्स बैंक शाखा के साथ हुई धोखाधड़ी का एक पुराना और पेचीदा मामला अब आपराधिक जांच के दायरे में आ गया है। वर्ष 2002 में तथ्यों को छिपाकर लिए गए लाखों रुपए के लोन के मामले में बैंक प्रबंधन की शिकायत पर टीटी नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में मुख्य आरोपी और गारंटर पर बैंक को गुमराह करने और धोखाधड़ी के साक्ष्य मिले हैं।

जांच के अनुसार, वर्ष 2002 में डीके भुवन आचार्य ने अपेक्स बैंक से 6 लाख रुपए का प्रोजेक्ट लोन और 3 लाख रुपए की कैश क्रेडिट लिमिट ली थी। इस ऋण के लिए वी. रामचंद्र राजू गारंटर बने थे और उन्होंने भोपाल के इंद्रपुरी सेक्टर-सी स्थित अपना 3800 वर्गफीट का प्लॉट बैंक के पास गिरवी रखा था। राजू ने बैंक को शपथ-पत्र भी दिया था कि यह संपत्ति पूरी तरह भारमुक्त है और कहीं और गिरवी नहीं है। अपेक्स बैंक के प्रबंधक डीके चंदेल के अनुसार, दस्तावेजों की बारीकी से जांच करने पर पता चला कि बैंक को शुरुआत से ही अंधेरे में रखा गया था। जिस प्लॉट को बैंक के पास गिरवी रखा गया था, उसका 900 वर्गफीट हिस्सा 30 मार्च 1996 को ही बेचा जा चुका था। यानी बैंक को गिरवी रखते समय संपत्ति का वास्तविक आकार और स्थिति गलत बताई गई थी।

लोन लेने के बाद आचार्य ने केवल चार किस्तें (लगभग 1.80 लाख रुपए) जमा कीं और सितंबर 2004 से भुगतान बंद कर दिया। जब बैंक ने 2005 में वसूली की कार्रवाई शुरू की, तो मामला और उलझ गया। 2008 में गोविंदपुरा तहसीलदार ने संपत्ति की नीलामी से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि यह प्लॉट पहले ही यूनियन बैंक के एक मामले में नीलाम हो चुका है। इसके बाद 2006 में कुंती साहू नामक महिला ने इस प्लॉट को संजय साहू से खरीदने का दावा पेश कर दिया।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...