22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालबालाघाट एनकाउंटर में मारे गए 2 इनामी नक्सली, CM मोहन यादव ने...

बालाघाट एनकाउंटर में मारे गए 2 इनामी नक्सली, CM मोहन यादव ने पुलिस को दी बधाई

Published on

बालाघाट ,

बालाघाट एनकाउंटर में मारे गए 2 इनामी नक्सलियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुलिस जवानों को बधाई दी. कहा कि 29 लाख रुपए के इनामी डिविजनल कमांडर को मारा जाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. दूसरा, 14 लाख के इनामी नक्सली को मारना मध्यप्रदेश पुलिस की सजगता को बताता है. बालाघाट जिला पुलिस और फोर्स के जवानों को बधाई. पुलिस जवानों की मुस्तैदी से पुलिस की अपनी अलग साख बनी है. इन जवानों पर मध्यप्रदेश सरकार को गर्व है.

CM डॉ मोहन यादव ने कहा, हम नक्सलाइट मूवमेंट को कभी भी पनपने नहीं देंगे. 3 महीने पहले सरकार बनने के तीसरे दिन ही बड़ा एनकाउंटर हुआ था. जिन जवानों ने शौर्य बहादुरी दिखाई, उनके लिए सरकार खड़ी है. सरकार उनके बारे में विचार करेगी. मेरा उनके प्रमोशन से लेकर अन्य सभी मामलों में पूरा समर्थन है. यही चीज हमें जनता में विश्वास बढ़ाने की तरफ ले जाती है.

बता दें कि मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में नकद इनामी दो नक्सली मारे गए हैं. केराझारी वन क्षेत्र में सोमवार रात 9 बजे से 10 बजे के बीच गोलीबारी शुरू हुई थी. बाद में पुलिस ने इलाके में तलाशी शुरू की और दो नक्सलियों के शव बरामद किए, जिनकी पहचान सजंती उर्फ क्रांति और रघु उर्फ शेर सिंह के रूप में हुई है.सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक AK-47 राइफल, एक 12 बोर राइफल और कुछ दैनिक जरूरत की चीजें भी बरामद की हैं. फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...