11.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeभोपालभोपाल में नॉलेज व एआई सिटी बनाने 80 देशी-विदेशी फर्मों ने दिखाई...

भोपाल में नॉलेज व एआई सिटी बनाने 80 देशी-विदेशी फर्मों ने दिखाई रुचि

Published on

भोपाल। राजधानी के भौरी में नॉलेज व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिटी विकसित करने में देश-दुनिया की कंसलटेंट फर्म, प्लानर्स और इंफ्रास्ट्रक्चर विशेषज्ञों ने भारी दिलचस्पी दिखाई है। प्रोजेक्ट की प्री-बिड मीटिंग के दौरान करीब 80 फर्म के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने योजना और इसकी शर्तों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इतनी बड़ी संख्या में विशेषज्ञों की भागीदारी से यह संभावना बन रही है कि भोपाल की एआई सिटी अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी और यहाँ कई बड़ी वैश्विक कंपनियां कदम रखेंगी।

भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) ने पिछले साल नॉलेज व एआई सिटी की शुरुआती प्लानिंग की थी। इसे राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास भौरी क्षेत्र में लगभग 1500 हेक्टेयर में आकार दिया जाएगा, जो संभवतः भोपाल का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होगा। प्राधिकरण ने इसके लिए आधार दिया है कि भोपाल देश के मध्य में स्थित होने के साथ सड़क और रेल मार्ग से बेहतरीन कनेक्टिविटी रखता है। साथ ही भोपाल में पहले से ही ट्रिपल आईटी (IIIT), निफ्ट, आईसर, आईआईएफएम, मैनिट और एम्स जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थान मौजूद हैं। इसे ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की अर्बन प्लानिंग फर्म्स और कंसलटेंट की मदद से इस ‘एजुसिटी’ की विस्तृत कार्य योजना बनाई जा रही है।

शुरुआती योजना के मुताबिक, इसे ‘नेक्स्ट जनरेशन नॉलेज सिटी’ के तौर पर विकसित करने के लिए यहां उच्च शिक्षा व रिसर्च इंस्टीट्यूशंस को विशेष स्थान दिया जाएगा। इसके अलावा, नवाचार को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप्स के अनुकूल एक मजबूत इकोसिस्टम तैयार किया जाएगा, जहाँ विद्यार्थियों को रहने के साथ ही सभी जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर और अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

पाकिस्तान में भी राहत: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5-5 रुपये की कटौती

भोपाल। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और महंगाई के...

भोजशाला : ऐतिहासिक फैसले पर भोपाल में मना जश्न

भोपाल। धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर अदालत द्वारा उसे मंदिर घोषित किए जाने...