18 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालभोपाल में टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, छठ पूजा...

भोपाल में टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, छठ पूजा पर पटाखे जलाते वक्त हुआ हादसा

Published on

भोपाल

एमपी की राजधानी भोपाल में छठ पूजा पर बड़ा हादसा हुआ है। अवधपुरी के टैगोर नगर में पटाखा जलाते वक्त निकली चिंगारी से एक टेंट गोदाम में आग पकड़ ली। आग इतनी भीषण थी कि सब कुछ जलकर राख हो गया है। आग लगने की जानकारी लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया है। बताया जा रहा है कि आग की वजह टेंट मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है। वहां बड़ी संख्या में छठ व्रतियों की भीड़ भी मौजूद थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बच्ची पास में छठ पूजा के दौरान बम जला रही थी। बम जलाने के दौरान ही चिंगारी उड़कर टेंट गोदाम में चली गई। इसके बाद वहां आग भड़क गई। टेंट गोदाम में आग लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। इसके बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। पूरा मामला में अवधपुरी के टैगोर नगर का है।

गौरतलब है कि एमपी में भी बड़े पैमाने पर बिहार और यूपी के रहने वाले लोग छठ पूजा करते हैं। शहर में कई घाटों पर छठ व्रतियों की भीड़ होती है। इस दौरान घाटों पर उत्सव जैसा माहौल होता है। वहीं, दिवाली की तरह पूजा संपन्न होने के बाद घाटों पर लोग आतिशबाजी भी करते हैं।

Latest articles

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

More like this

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...