26.7 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभोपालभोपाल के डॉक्टरों का कमाल: साढ़े 4 साल के बच्चे की सांस...

भोपाल के डॉक्टरों का कमाल: साढ़े 4 साल के बच्चे की सांस की नली से बिना सर्जरी निकाला पत्थर

Published on

भोपाल। राजधानी के डॉक्टरों ने एक जटिल लेकिन जीवनरक्षक प्रक्रिया को अंजाम देते हुए साढ़े चार साल के एक बच्चे की जान बचा ली। टीकमगढ़ निवासी यह बच्चा पिछले एक महीने से लगातार खांसी, सांस लेने में परेशानी और फेफड़ों में बार-बार संक्रमण जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा था। स्थानीय स्तर पर आराम न मिलने के बाद जब परिजन उसे भोपाल लेकर आए, तो यहां एक्स-रे और ब्रोंकोस्कोपी जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

बच्चे के बाएं फेफड़े की मुख्य श्वासनली के अंतिम हिस्से (लेफ्ट ब्रोंकस) में काले रंग का करीब 1.5 सेंटीमीटर बड़ा पत्थर फंसा हुआ था, जिससे परिवार पूरी तरह अनजान था। पारुल हॉस्पिटल के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. प्रखर अग्रवाल और डॉ. कीर्ति की टीम ने बिना किसी बड़ी और जटिल सर्जरी के इस पत्थर को सफलतापूर्वक बाहर निकाला। डॉक्टरों ने जनरल एनेस्थीसिया देकर ‘रिजिड ब्रोंकोस्कोपी’ (दूरबीन तकनीक) के जरिए बेहद गहराई में फंसे इस पत्थर को सुरक्षित खींच लिया।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि श्वासनली के इस हिस्से में ठोस वस्तु का फंसना बेहद जोखिम भरा होता है, जहां थोड़ी सी भी चूक जानलेवा साबित हो सकती है। यदि समय पर सही इलाज नहीं मिलता, तो फेफड़े पूरी तरह डैमेज हो सकते थे। पत्थर निकलते ही बच्चे की सांस सामान्य हो गई है। डॉक्टरों ने अभिभावकों को चेतावनी दी है कि यदि छोटे बच्चों में अचानक लगातार खांसी या सांस से सीटी जैसी आवाज आने के लक्षण दिखें, तो उन्हें नजरअंदाज न कर तुरंत विशेषज्ञ से जांच कराएं।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...