11.6 C
London
Sunday, April 5, 2026
Homeभोपालएम्स भोपाल में विकसित हो रहा खास हेलमेट, पहनते ही दांत और...

एम्स भोपाल में विकसित हो रहा खास हेलमेट, पहनते ही दांत और जबड़े की होगी 3D जांच

Published on

भोपाल। चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में मध्य प्रदेश की राजधानी से एक ऐसी खबर आई है जो वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाएगी। एम्स भोपाल एक ऐसा विशेष ‘स्मार्ट हेलमेट’ विकसित कर रहा है, जिसे पहनते ही मरीज के दांतों और जबड़े की विस्तृत 3D जांच संभव हो सकेगी। यह प्रोजेक्ट इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के “फर्स्ट इन वर्ल्ड” चैलेंज के तहत चुना गया है, जिसका अर्थ है कि इस तरह की तकनीक पर काम करने वाला यह दुनिया का पहला संस्थान है। इस अत्याधुनिक हेलमेट आधारित एक्स-रे डिवाइस की सबसे बड़ी शक्ति आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है।

इसमें ‘आर्टिफिशियल न्यूरल नेटवर्क’ का उपयोग किया गया है, जो पारंपरिक एक्स-रे की तुलना में कहीं अधिक स्पष्ट और बारीक रिपोर्ट तैयार करेगा। मरीज को बस यह हेलमेट पहनना होगा और कुछ ही पलों में उसके जबड़े की जटिल संरचना का 3D मैप डॉक्टरों के सामने होगा। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की कमान एम्स भोपाल के ट्रॉमा एवं इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. बाबू लाल सोनी संभाल रहे हैं। प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर के रूप में डॉ. सोनी और उनकी टीम इस तकनीक को अंतिम रूप देने में जुटी है। एम्स प्रबंधन के अनुसार, इस डिवाइस के सफल परीक्षण के बाद डेंटल और मैक्सिलोफेशियल (जबड़े से संबंधित) सर्जरी व इलाज के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत होगी। वर्तमान में दांतों और जबड़े की जटिल जांचों के लिए मरीजों को कई तरह के भारी-भरकम स्कैन से गुजरना पड़ता है, जो समय लेने वाले होते हैं।

यह हेलमेट न केवल जांच प्रक्रिया को तेज करेगा, बल्कि अधिक सुरक्षित और सटीक भी बनाएगा। खासकर गंभीर हादसों (ट्रॉमा) के मामलों में, जहां समय की कमी होती है, यह तकनीक जीवन रक्षक साबित हो सकती है। इस इनोवेशन के बाद भोपाल एम्स विश्व पटल पर मेडिकल इंजीनियरिंग के एक बड़े केंद्र के रूप में उभरेगा।

Latest articles

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...

जैतो में सीएम भगवंत मान की रैली की तैयारियां तेज, 15 हजार लोगों के पहुंचने का दावा

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के चार साल पूरे होने के...

More like this

भोपाल में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मोर्चा, सीएमएचओ पर फर्जी अस्पतालों को संरक्षण देने का आरोप, निलंबन की मांग

भोपाल। राजधानी भोपाल में फर्जी अस्पतालों के संचालन को लेकर सियासत गरमा गई है।...

अजाक्स भवन को लेकर विवाद गहराया, जांच की मांग

भोपाल। मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) ने सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा...

ईटखेड़ी की सहकारी समिति में 42 लाख का गबन, किसानों पैसे डकार गए तीन कर्मचारी

भोपाल। राजधानी के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रायपुर की सहकारी समिति में लाखों...