12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालपेपर देने आई एक छात्रा के लिए तैनात रही 8 कर्मचारियों की...

पेपर देने आई एक छात्रा के लिए तैनात रही 8 कर्मचारियों की टीम, चौंका देगा MP का ये मामला

Published on

अशोकनगर ,

मध्य प्रदेश के अशोकनगर में बोर्ड परीक्षा के दौरान अजब गजब तस्वीर सामने आई. जिला मुख्यालय के सबसे बड़े परीक्षा केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर में सिर्फ एक छात्रा ने परीक्षा दी. चौंकाने वाली बात यह रही कि परीक्षा लेने के लिए 9 सरकारी कमर्चारियों की टीम तैनात रही. मध्य प्रदेश में इन दिनों बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं. इस बीच अशोकनगर जिले में एक रोचक मामला सामने आया. अशोकनगर और मुंगावली के विद्यालय में संस्कृत विषय की केवल एक-एक छात्रा ही परीक्षा देने पहुंची. जिनके लिए लगभग 8 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी.

दरअसल, अशोकनगर के पठार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में केंद्र बनाया गया था. केंद्र में कुल 858 विद्यार्थी पेपर दे रहे थे. लेकिन यहां पर एक कक्ष ऐसा भी था, जहां पर केवल एक ही छात्रा मनीषा अहिरवार पेपर दे रही थी. छात्रा ने संस्कृत विषय का पेपर दिया, जिसके लिए 8 कर्मचारियों की ड्यूटी लगी हुई थी.

ऐसा ही हाल जिले के मुंगावली के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में देखने को मिला. यहां पर भी एक छात्रा ने पेपर दिया. हाई सेकेंडरी के संस्कृत विषय की परीक्षा के लिए जिले में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. अशोकनगर के सरस्वती शिशु मंदिर में परीक्षा केंद्र बना था, जहां पर हाई सेकेंडरी के 466 परीक्षार्थी पेपर दे रहे थे. लेकिन संस्कृत विषय की परीक्षा में बैठने कचनार गांव कीछात्रा मनीषा अहिरवार ही पहुंची. परीक्षा केंद्र पर कलेक्टर प्रतिनिधि ,पर्यवेक्षक, केंद्र अध्यक्ष ,सहायक केंद्र अध्यक्ष और एक पुलिसकर्मी सहित 2 चपरासियों की नियुक्ति थी.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...