10.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeभोपालMP : रात 9 बजे के बाद मेरे खिलाफ… पूर्व गृहमंत्री के...

MP : रात 9 बजे के बाद मेरे खिलाफ… पूर्व गृहमंत्री के बयान से मची खलबली, खोल कर रख दी पार्टी की सच्चाई

Published on

सागर

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायकों के बयान इन दिनों देश-प्रदेश में सुर्खियां बने हैं। कभी मंत्री विजय शाह का बयान भाजपा को बैकफुट पर ले जाता है तो अब सागर जिले के विधायकों के बयान खलबली मचा रहे हैं। देवरी विधायक द्वारा अपनी ही पार्टी के नेताओं और जनप्रतिनिधियों को चेतावनी के बाद अब पूर्व मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह के एक बयान ने खलबली मचा दी है। उन्होंने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कहा कि रात 9 बजे के बाद कुछ भाजपाई और कांग्रेसी साथ बैठकर साजिश रचते हैं, मेरे खिलाफ लाक्षागृह बनाए जा रहे और तंत्र क्रियाएं भी कराई जाती हैं।

खुरई विधानसभा में बीते रोज आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पूर्व गृहमंत्री व विधायक भूपेंद्र सिंह के बयान से खलबली मची है। सोशल मीडिया में उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि रात 9 बजे के बाद भाजपाई और कांग्रेसी एक साथ बैठकर साजिश करते है। पूजा-पाठ किया जाता है, तंत्र-क्रिया जादू टोना इत्यादि कराते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन बैठकों में खुरई का विकास रोकने के लिए साजिश भी की जाती हैं। मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपाई और कांग्रेसी से उनका तात्पर्य कांग्रेसी भाजपाई नेताओं से है। दरअसल पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने अप्रत्यक्ष रूप से कुछ ऐसे नेताओं पर कटाक्ष करते हुए निशाना साधा है जो पूर्व में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

जब सभी चोर इकट्ठे हो जाएं तो समझो राजा ईमानदार है
भूपेंद्र सिंह ने खुरई में विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह में मंच से फूल छाप कांग्रेस और पंजा छाप भाजपाईयों पर कटाक्ष करते हुए बड़े ही रोचक अंदाज में कहा कि चाणक्य नीति के अनुसार जब सब चोर, बेईमान इकट्ठे हो जाएं तो समझ लेना चाहिए कि राजा ईमानदार है। उन्होंने कहा कि जब चोर इकट्ठे हो जाते हैं तो राजा को बेईमान बनाने की कोशिश करते हैं! कोई पार्टी नहीं है, दिन में पार्टियां है। रात में सब इकट्ठे बैठते हैं। दिन में कुछ कांग्रेस में हैं, कुछ भाजपा में हैं। रात में सब इकट्ठे हो जाते हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...