17.2 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeभोपाल'सनातन धर्म को नष्ट करने के लिए बना है 28 विपक्षी दलों...

‘सनातन धर्म को नष्ट करने के लिए बना है 28 विपक्षी दलों का गठबंधन’, सिंधिया का I.N.D.I.A. पर बड़ा हमला

Published on

ग्वालियर

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सनातन धर्म को लेकर चल रहे विवाद पर विरोधियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन देश को विनाश के रास्ते पर ले जाएगा। जिस तरह से I.N.D.I.A. गठबंधन के लोग सनातन धर्म पर टिप्पणी कर रहे हैं, वह अनुचित और अत्यधिक निंदनीय है। जन्माष्टमी पर ग्वालियर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘I.N.D.I.A. गठबंधन दल के नेता कहते हैं कि सनातन धर्म को नष्ट कर देना चाहिए। यही I.N.D.I.A. गठबंधन का असली चेहरा है, जिसे मैं मध्य प्रदेश और देश के लोगों के सामने रखना चाहता हूं। 28 दलों का यह I.N.D.I.A. गठबंधन देश को विनाश के रास्ते पर ले जाएगा। इन लोगों का काम सनातन धर्म को नष्ट करना, भ्रष्टाचार फैलाना, तुष्टीकरण को व्यापक बनाना है।’

इस बार 52 शहरों में आयोजित किया गया G-20 सम्मेलन: सिंधिया
इस बीच, 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारी के बारे में बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारी केवल 9 और 10 सितंबर तक ही सीमित नहीं है। इस पूरे साल भारत जी-20 कीअध्यक्षता का वर्ष रहा है। प्रधानमंत्री स्वयं प्रत्येक कार्यक्रम में रुचि लेते थे। इससे पहले, अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम केवल नई दिल्ली, मुंबई और भारत के दो-तीन शहरों में आयोजित किए जाते थे। इस बार 52 शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिन पर हमें बहुत गर्व है।’

अब अंतिम चरण में पहुंच गया है जी-20: सिंधिया
सिंधिया ने कहा कि, ‘ग्वालियर भी उन 52 शहरों में शामिल है, जहां जी-20 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पिछले सप्ताह ग्वालियर में ही जी-20 का आयोजिन किया गया था। अब जी-20 कार्यक्रम अंतिम चरण में पहुंच गया है, जहां दुनिया के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री बैठकों के अंतिम तीन दिनों के लिए भारत में मौजूद रहेंगे।’

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...