8.2 C
London
Monday, February 9, 2026
Homeभोपालछात्राओं से रेप मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार

छात्राओं से रेप मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार

Published on

भोपाल।

शहर में कॉलेज छात्राओं से रेप और वीडियो बनाने के मामले में फरार आरोपी नबील खान अशोका गार्डन पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। एफआईआर की भनक लगने के बाद वह बंगाल भाग गया था। उसकी आखिरी लोकेशन मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) में ट्रेस की गई थी। जबकि वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। नबील के पकड़ में आने के बाद अब केस में कुल पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें फरहान, साद, अली और साहिल शामिल हैं। वहीं, छठे आरोपी अबरार की तलाश में पुलिस की एक टीम बिहार गई है।

आरोपी नबील बेहद शातिर है। वह पुलिस को चकमा देकर बंगाल से भोपाल आ चुका था। उसे यकीन था कि पुलिस उसकी तलाश बिहार और बंगाल में करेगी। भोपाल में छिपेगा तो किसी का ध्यान नहीं जाएगा, क्योंकि यहां से भाग चुका है।

पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। लैपटॉप को भी जब्त किया जाएगा। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने डिटेल पूछताछ के लिए उसे 5 मई तक पुलिस रिमांड पर सौंपा है। गैंग का मास्टरमाइंड फरहान नबील खान के ही कमरे का इस्तेमाल छात्राओं से रेप करने के लिए करता था।

पूरे केस के पांचवें और छठवें नंबर के इन दोनों आरोपियों की भूमिका भी अहम हुआ करती थी। दोनों ही आरोपी लड़कियों को अपने कमरे में कभी पढ़ाई, तो कभी पार्टी के नाम पर बुलाया करते थे। यहां पहले से फरहान और अन्य साथी मौजूद होते थे। कमरे की खास जगहों पर पहले से ही वीडियो रिकॉर्डिंग मोड पर मोबाइल सेट कर दिए जाते थे। पार्टी के नाम पर लाउड म्यूजिक के साथ गांजे से भरी सिगरेट लड़कियों को दी जाती थी।

Latest articles

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

दादाजी धाम में संत श्री गजानन महाराज का 148वाँ प्राकट्य दिवस श्रद्धा-भक्ति से संपन्न

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...

“साइकिलिंग व्यायाम का एकबेहतरीन विकल्प है“ – रंजन कुमार

बीएचईएल में 'संडेज ऑन साइकिल' रैली का आयोजन भेल हरिद्वार : भारतीय खेल प्राधिकरण...

चालक परिचालक सेवा संघ की बैठकें आयोजित

भोपाल । मध्य प्रदेश चालक परिचालक सेवा संघ के पदाधिकारियो एवं कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण...

More like this