18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालनकुलनाथ के प्रत्याशी बनते ही इस दिग्गज नेता ने छोड़ दिया 'हाथ'...

नकुलनाथ के प्रत्याशी बनते ही इस दिग्गज नेता ने छोड़ दिया ‘हाथ’ का साथ, कांग्रेस में नहीं थम रही भगदड़

Published on

छिंदवाड़ा

कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कांग्रेस में कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। एक दिन पहले ही पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे सांसद नकुलनाथ का टिकट फाइनल हुआ है, तो वहीं दूसरे ही दिन उनके करीबी माने जाने वाले चौरई क्षेत्र के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह ने चौरई नगर पालिका के पार्षद और नेता प्रतिपक्ष अर्जुन रघुवंशी के साथ अपने 50 समर्थको को लेकर भाजपा का दामन थाम लिया। एक दिन पहले ही सांसद नकुलनाथ ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि अब कोई भी नेता पार्टी से नाराज नहीं है, लेकिन चौरई क्षेत्र से ऐसी खबर आ गई कि जिसने कांग्रेस के सभी समीकरणों को धवस्त कर दिया।

थम नहीं रहा है भाजपा में जाने का सिलसिला
लगातार कांग्रेस नेताओं का भाजपा में जाने का सिलसिला जारी है। पहले सीएम के कार्यक्रम में पांढुर्णा नगर पालिका अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव ने बीजेपी ज्वाइन कर कमलनाथ को झटका दिया था, वहीं इसके बाद लगातार कांग्रेस नेताओ का भाजपा में जाने का सिलसिला जारी है। बताया जा रहा है कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण कांग्रेस के द्वारा ठुकराए जाने से पूर्व विधायक और उनके समर्थक नाराज थे। वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ के द्वारा उनके मुद्दे को दरकिनार किया जा रहा था।

पिछले लोकसभा चुनाव में इसी क्षेत्र से पीछे रह गई थी कांग्रेसदेखा जाए तो पिछले लोकसभा चुनाव में सातों विधानसभा में से एकमात्र चौरई ऐसा क्षेत्र था, जहां से बीजेपी ने कांग्रेस पर बढ़त बनाई थी। कांग्रेस पीछे रह गई थी। इस बार लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के बड़े नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। स्वाभाविक है कि इससे कांग्रेस की मुश्किल बढ़ सकती है।

विधायक और जिला पंचायत उपाध्यक्ष रह चुके हैं गंभीर
आपको बताते चलें कि चौधरी गंभीर सिंह दिग्विजय सिंह के शासनकाल में विधायक थे। रघुवंशी समाज में उनकी अच्छी पकड़ थी। वहीं पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी रहे। इसके बाद उन्हें विभिन्न संगठन का दायित्व दिया गया। बावजूद इसके लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी उन्हें नहीं मना सकी और उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...