16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपालअस्मिता वेलफेयर ने 'अपना घर आश्रम' में असहायों के बीच बांटा अपनत्व,...

अस्मिता वेलफेयर ने ‘अपना घर आश्रम’ में असहायों के बीच बांटा अपनत्व, चाय-नाश्ते के साथ साझा किए अनुभव

Published on

भोपाल। समाज के बेघर, असहाय और निराश्रित व्यक्तियों के दुख को साझा करने और उन्हें अपनत्व का अहसास कराने के उद्देश्य से ‘अस्मिता वेलफेयर’ द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। संस्था के सदस्यों ने इंद्रपुरी स्थित “अपना घर आश्रम” का अनौपचारिक अवलोकन किया और वहां रह रहे करीब 75 सदस्यों के साथ समय बिताकर उनकी पीड़ा को महसूस किया। इस दौरान संस्था की ओर से सभी सदस्यों के लिए चाय-नाश्ते का प्रबंध किया गया, जिससे आश्रम के माहौल में आत्मीयता का संचार हुआ।

संस्था के संस्थापक अशोक डहारे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुंदरलाल बोवाडे, संयोजक निर्मल बोवाडे, जगदीश बोवाडे और वरिष्ठ कवि सुरेश सोनपुरे ने आश्रम के सदस्यों से अनौपचारिक चर्चा की और उनके जीवन के अनुभवों को साझा किया। संस्था के पदाधिकारियों का मानना है कि भले ही हम किसी के दुख को पूरी तरह खत्म न कर सकें, लेकिन छोटे-छोटे प्रयासों से उसे कम जरूर किया जा सकता है।

इस सेवा कार्य के लिए आश्रम प्रबंधक राकेश कुमार ने अस्मिता वेलफेयर का आभार व्यक्त किया और इसे मानवता की सेवा की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम बताया।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...