21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeभोपालबागेश्वर बाबा पं. धीरेंद्र शास्त्री इन 3 मौकों पर तमतमाए, आखिरी वाले...

बागेश्वर बाबा पं. धीरेंद्र शास्त्री इन 3 मौकों पर तमतमाए, आखिरी वाले में ‘चिट्ठी आई’ तो हुए आग बबूला

Published on

छतरपुर:

पर्ची वाले बाबा बागेश्वर देश विदेश में प्रसिद्ध है। वे अपने मजाकिया अंदाज और तीखे बयानों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। आज हम उनसे जुड़े ऐसे 3 किस्से बताने वाले हैं जहां बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का गुस्सा हाई लेवल पर देखा गया।

उससे पहले आपको बता दें, कि बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक नेता हैं। वे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर हैं। बागेश्वर धाम मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है, जो भगवान बालाजी को समर्पित है। धीरेंद्र शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 को छतरपुर के गढ़ा गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम रामकृपाल गर्ग और माता का नाम सरोज शास्त्री है।

हिंदुओं से दोहरे व्यवहार पर बोले
त्योहारों पर धर्म विशेष के लोगों द्वारा हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर बाबा बागेश्वर ने तंज कसते हुए कहा था कि होली दिवाली आने पर ही पानी और हवा खराब करने की बात कुछ लोगों को याद आने लगती है। हिंदुओं के त्यौहार पर ही ये लोग ऐसे सवाल खड़े करते हैं। साल 2024 में इसे लेकर दिए अपने बयान में कहा था कि ऐसे दोहरे मापदंड को बंद करना चाहिए।

प्रेमानंद महाराज को लेकर धीरेंद्र शास्त्री का बयान
वृंदावन के फेमस आध्यात्मिक संत प्रेमानंद महाराज की किसी विवाद के कारण रात्रिकालीन पदयात्रा रुकी। इस पर बाबा बागेश्वर गुस्से में तमतमा गए थे। उन्होंने कहा था कि जिनको बाबा की यात्रा से दिक्कत है वे इंसान नहीं है। बाबा बागेश्वर ने यह तक कहा था कि जरूरत पड़ी तो वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज को मनाएंगे।

‘चिट्ठी आई’ तो भड़के बागेश्वर बाबा
साल 2024 की बात है। एनसीईआरटी की किताब पर बवाल हुआ। उसमें एक कहानी थी जिसका शीर्षक था ‘चिट्ठी आई है’ इसमें रीना नाम की बच्ची अहमद को पत्र लिखती है। बाबा बागेश्वर ने तेज आवाज में कहा था कि यहां अहमद की जगह अविनाश का नाम क्यों नहीं हो सकता। उन्होंने चैप्टर को हटाने की भी मांग की थी।

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रेलवे ट्रैक पर बनेगा 40 मीटर लंबा एफओबी

भोपाल। भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में बने सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन को रेलवे...

तीसरी संतान पर सब-रजिस्ट्रार बर्खास्त, सीएम की घोषणा के 48 घंटे बाद हुई कार्रवाई

भोपाल। मध्यप्रदेश में दो से अधिक संतान संबंधी नियम के तहत पहली बार किसी...