15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालबागेश्वर धाम सरकार का 'चमत्कार'! बिना माचिस के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने...

बागेश्वर धाम सरकार का ‘चमत्कार’! बिना माचिस के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने प्रकट की आग, वाह-वाह करने लगे श्रद्धालु

Published on

छतरपुर

बागेश्वर धाम के संत पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर से चमत्कार दिखाया है। इस चमत्कार को देखकर वहां मौजूद लोग जय-जयकार करने लगे। ऐसा कहा जाता है कि किसी भी ‘यज्ञ की अग्नि’ को जलाया नहीं जाता बल्कि वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रगट किया जाता है। सुनने में थोड़ा अजीब सा लगता है कि आग को माचिस से जलाए बगैर प्रकट कैसे किया जा सकता है? बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने बिना मचिस के उपयोग के आग प्रकट की है। उन्होंने दो लकड़ियों को आपस में घिसकर अग्नि को प्रकट किया और यज्ञ कुंड में अग्नि को डाला गया।

दरअसल, मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में 10 दिवसीय 108 श्रीअतिविष्णु महायज्ञ, संत समागम और 151 गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह का महायज्ञ आयोजित हो रहा है। श्रीविष्णु महायज्ञ के लिए सबसे पहले यज्ञ की अग्नि को प्रज्वलित किया जाना था। इसके लिए पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने विधिवत शास्त्रोक्त पद्धति से पूजा-पाठ किया और मंत्रोच्चार के साथ दो लकड़ियों को घिसकर अग्नि को प्रकट किया। जिसे मुख्य यज्ञ वेदी में स्थापित किया गया।

यज्ञशाला में चारों तरफ लगाए गए हैं शहीदों के चित्र
बागेश्वर धाम में एक और नई पहल की गई है। यहां देश के वीर शहीदों को नमन करने के लिए यज्ञशाला के चारों तरफ शहीद सैनिकों के चित्रों को लगाया गया है। आर्मी के वीर शहीदों के बड़े-बड़े कट आउट यहां लगाए गए हैं, ताकि लोग धर्म के साथ-साथ देशभक्ति के पाठ को भी पढ़कर शहीदों को नमन कर सकें।

5 मार्च को देश भर के संत जुटेंगे
बता दें कि आगामी 5 मार्च को बागेश्वर धाम में संत समागम का आयोजन किया गया है। इसके लिए देशभर के संत, महात्माओं और कथावाचकों को निमंत्रण भेजा गए है। बीते एक हफ्ते से यहां देश के कई विख्यात कथा वाचक श्रीरामकथा, श्रीहनुमंत कथा और श्रीमद् भागवत कथा सुना रहे हैं। राज्य सरकार के कई मंत्री भी यहां पहुंच चुके हैं। 5 मार्च को जूनापीठ के पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद बागेश्वर धाम पहुंचेंगे।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...