7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपालबजरंग दल पर नहीं लगेगा बैन... दिग्विजय सिंह बोले- सत्‍ता में आई...

बजरंग दल पर नहीं लगेगा बैन… दिग्विजय सिंह बोले- सत्‍ता में आई कांग्रेस तो दंगा करने वालों को नहीं बख्शेंगे

Published on

भोपाल

कर्नाटक चुनाव के दौरान बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात करने वाली कांग्रेस अब मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय बैकफुट पर आ गई है। बुधवार को पूर्व मुख्‍मंत्री दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्‍होंने कहा कि मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस सत्‍ता में आई तो बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि लेकिन दंगा करने वालों को नहीं बख्‍शा जाएगा।

भोपाल में मीडिया से चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि बजरंग दल गुंडों और असामाजिक तत्वों का एक समूह है, यह देश सभी का है, इसलिए पीएम मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देश को बांटना बंद करें। देश में शांति स्थापित करें, जिससे विकास होगा।’’

कांग्रेस नहीं लगाएगी बजरंग दल पर बैन
दिग्विजय सिंह से जब पूछा गया कि क्या सत्ता में आने पर कांग्रेस बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाएगी तो उन्‍होंने कहा कि हम प्रतिबंध नहीं लगाएंगे। बजरंग दल में कुछ अच्छे लोग भी हो सकते हैं, लेकिन, जो गुंडे हैं और दंगों में शामिल हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

हिंदू राष्‍ट्र के बयान पर कमलनाथ का बचाव
पूर्व सीएम कमलनाथ ने हिंदू राष्ट्र पर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष कमलनाथ के हिंदू राष्‍ट्र पर दिए बयान पर उन्‍होंने कमलनाथ का बचाव किया। उन्‍होंने कहा कि कमलनाथ के बयान को गलत तरीके से पेश किया है। उन्होंने कभी वह नहीं कहा जो मीडिया और बीजेपी कह रही है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं बीजेपी, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने संविधान की शपथ ली है या हिंदू राष्ट्र की?

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...