12.4 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeभोपालभेल गोविंदपुरा स्थित चर्च में युवा–युवती परिचय सम्मेलन 300 से अधिक पंजीकरण

भेल गोविंदपुरा स्थित चर्च में युवा–युवती परिचय सम्मेलन 300 से अधिक पंजीकरण

Published on

भोपाल।
राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र गोविंदपुरा स्थित क्रिश्चियन रिलीजियस अफेयर्स चर्च में रविवार को युवा–युवती परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में प्रदेशभर के ईसाई समाज से बड़ी संख्या में युवा और युवतियाँ शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य समाज के युवाओं को एक साझा मंच उपलब्ध कराना और पारिवारिक–सामाजिक संबंधों को मजबूत करना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने क्रमवार अपना परिचय दिया। परिवारों और अभिभावकों की उपस्थिति में युवाओं ने अपनी शिक्षा, पेशे, रुचियों और जीवनसाथी को लेकर अपनी अपेक्षाएँ साझा कीं। इससे समाज के कई परिवारों को उचित जीवनसाथी के चयन में मदद मिलने की संभावना जताई गई।

आयोजन समिति के प्रमुख फादर प्रवीण नाग ने बताया कि इस वर्ष परिचय सम्मेलन को लेकर समाज में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा 300 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन किए गए हैं। हम अपने समाज के बच्चों के लिए ऐसे आयोजन करते हैं, क्योंकि हमारे समाज के कई युवा बाहर जाकर ऐसे मंचों पर नहीं पहुँच पाते। यह कार्यक्रम उन्हें सुरक्षित और उपयुक्त वातावरण प्रदान करता है। फादर नाग ने यह भी बताया कि आने वाले समय में ऐसे सम्मेलनों को और विस्तृत करने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं और परिवारों को इसका लाभ मिल सके। सम्मेलन के सफल संचालन के लिए चर्च समिति और स्वयंसेवकों ने विशेष व्यवस्थाएँ कीं। स्थानीय स्तर पर यह कार्यक्रम समाज के बीच काफी सराहना का विषय बना रहा।

Read Also: बीएचईएल में गुणता माह समापन समारोह आयोजित

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

गांवों में ‘स्वामित्व योजना’ की जमीनों की मुफ्त रजिस्ट्री कराएगी सरकार, 3800 करोड़ का खर्च खुद उठाएगी राज्य सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में...

जनजातीय कार्य विभाग में तबादलों की प्रक्रिया शुरू: e-HRMS पोर्टल पर 8 जून तक मांगे ऑनलाइन आवेदन

भोपाल। मप्र में तबादलों का दौर शुरू होने के साथ ही जनजातीय कार्य एवं...

नगर निगम की नई बिल्डिंग में लिफ्ट में फंसी महिला, 20 मिनट तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम के नवनिर्मित मुख्यालय भवन में सुरक्षा इंतजामों...