6.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभोपालकुबेरेश्वर धाम में कांवड़ शामिल हुए 3 श्रद्धालुओं की मौत

कुबेरेश्वर धाम में कांवड़ शामिल हुए 3 श्रद्धालुओं की मौत

Published on

भोपाल।

कुबेरेश्वर धाम में कांवड़ शामिल हुए 3 श्रद्धालुओं की मौत बुधवार को पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में कांवड़ यात्रा में शामिल होने आए तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों के नाम चतुर सिंह (उम्र 50 वर्ष) पिता भूरा पांचवल गुजरात और ईश्वर सिंह (उम्र 65 वर्ष) रोहतक हरियाणा के निवासी हैं। वहीं एक की पहचान दिलीप सिंह (उम्र 57 वर्ष) निवासी रायपुर के रूप में हुई है।

दिलीप सिंह को बुधवार शाम 7:15 बजे कुबरेश्वर धाम से जिला अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। वहीं दो अन्य व्यक्तियों में एक की मौत कुबेरेश्वर धाम में अचानक चक्कर आकर गिरने से हुई है, जबकि दूसरे व्यक्ति की मौत एक होटल के सामने खड़े-खड़े गिर जाने से हुई है।

वहीं हरियाणा की सुनीता नाम की एक महिला कावड़ ले जाते समय भोपाल-इंदौर हाईवे पर गिरने से घायल हो गई। कुबेरेश्वर धाम में मथुरा से आई पूजा सैनी नाम की महिला भी गिरने से जख्मी हो गई। नागपुर की मनीषा भी अचानक धाम में पास बेहोश हो गई। इन्हें अस्पताल लाया गया है।

यह भी पढ़िए: सुबह खाली पेट पिएं सौंफ का पानी, पाचन और त्वचा की समस्याओं से पाएं छुटकारा

इससे पहले मंगलवार को कुबेरेश्वर धाम में मची भगदड़ में दो महिलाओं की मौत हुई थी। उनकी पहचान आज हुई है। एक का नाम जसवंती बेन (उम्र 56 वर्ष) पति चंदू भाई है, वह ओम नगर राजकोट गुजरात से है, जबकि दूसरी महिला का नाम संगीता गुप्ता (उम्र 48 वर्ष) पति मनोज गुप्ता निवासी फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश है।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this