10.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeहेल्थसुबह खाली पेट पिएं सौंफ का पानी, पाचन और त्वचा की समस्याओं...

सुबह खाली पेट पिएं सौंफ का पानी, पाचन और त्वचा की समस्याओं से पाएं छुटकारा

Published on

सुबह खाली पेट पिएं सौंफ का पानी, पाचन और त्वचा की समस्याओं से पाएं छुटकारा,अगर आपको पाचन संबंधी समस्याएं हैं या आपकी त्वचा हमेशा बेजान लगती है, तो आपको आज से ही सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीना शुरू कर देना चाहिए. जी हां, इस बीज के पानी में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए और सी जैसे गुण होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं. डायटीशियन श्रेया कात्याल कहती हैं कि सौंफ एक ऐसा बीज है, जिसके कूलिंग एजेंट्स हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं और हमें कई समस्याओं से लाभ प्रदान करते हैं. यदि इसका पानी खाली पेट पिया जाए, तो हमारे शरीर को इसके और भी बेहतर लाभ मिलते हैं.

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

डायटीशियन श्रेया के अनुसार, खाना खाने के बाद सौंफ खाने से पाचन में मदद मिलती है, लेकिन अगर किसी को लंबे समय से अपच की समस्या है या हमेशा थकान महसूस होती है, तो ऐसे लोगों के लिए सुबह खाली पेट भीगी हुई सौंफ का पानी पीना फायदेमंद होता है. ये बीज शरीर के लिए कूलिंग गुण रखते हैं, जो गर्मी और मानसून में विशेष रूप से लाभकारी होते हैं.

सौंफ का पानी पीने के फायदे

  • पाचन में सुधार: सौंफ में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुण गैस, कब्ज और अपच की समस्याओं को दूर करते हैं. इसका पानी पेट फूलने (bloating) की समस्या में भी राहत प्रदान करता है.
  • वजन घटाने में सहायक: सौंफ का पानी पीने से हमारा मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है. यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) को भी बढ़ाता है. ऐसे में जो लोग वजन घटा रहे हैं, उन्हें यह पानी जरूर पीना चाहिए, क्योंकि यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है.
  • त्वचा के लिए फायदेमंद: गर्मी और मानसून के दौरान त्वचा पर पिंपल्स और मुंहासों की समस्या बढ़ जाती है. इसे दूर करने के लिए आपको सौंफ का पानी जरूर पीना चाहिए. इस पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी त्वचा को डिटॉक्स करते हैं और उसे चमकदार बनाते हैं.
  • आंखों के लिए लाभकारी: सौंफ विटामिन-ए का भी एक अच्छा स्रोत है. ऐसे में यह हमारी आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी फायदेमंद है.

यह भी पढ़िए: “भाई बहन के अटूट प्रेम में न हो दूरी, इसलिए हेलमेट पहनना है जरूरी”— सांसद आलोक शर्मा ने निशुल्क हेलमेट किए वितरित

सौंफ का पानी कैसे बनाएं?

सौंफ का पानी बनाना बहुत ही आसान है. इसके लिए रात को सोने से पहले 1 चम्मच सौंफ को 1 गिलास पानी में डालकर छोड़ दें. अब आप इस पानी को सुबह खाली पेट बिना पकाए पी सकते हैं. अगर आप इसे गर्म पीना चाहते हैं, तो सौंफ के बीजों के साथ इसे थोड़ा गर्म कर लें. पानी के साथ-साथ इन बीजों को भी खा लें, क्योंकि उनमें भी बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं.

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...