19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभोपालमुख्यमंत्री से मिला मध्यप्रदेश भारतीय मजदूर संघ का प्रतिनिधि मण्डल

मुख्यमंत्री से मिला मध्यप्रदेश भारतीय मजदूर संघ का प्रतिनिधि मण्डल

Published on

भोपाल।

मध्यप्रदेश भारतीय मजदूर संघ का प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव से मिला। प्रतिनिधि मण्डल के साथ मुख्यमंत्री से विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। जिसमें राज्य कर्मचारी संघ, वरिष्ठ नागरिक संघ, बिजली कर्मचारी महासंघ, आगनवाडी कार्यकर्ता सहायिका संघ, संविदा संयुक्त संघर्ष मंच, किसान मित्र दीदी संगठन, पश्चिम मध्य रेलवे कर्मचारी संघ, अतिथि विद्वान महासंघ, आशा कार्यकर्ता संघ, पंचायत सचिव महासंघ, सेवा निवृत्त अधिकारी कर्मचारी संघ, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी महासंघ, स्टेट फार्मासिस्ट एशोसिएशन, मण्डी हम्माल संघ, सफाई कामगार संघ, मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक संघ, के विभिन्न विषयों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई उपरोक्त क्षेत्रो की समस्या को मुख्यमंत्री द्वारा गंभीरता से सुनकर उनके समाधान हेतु प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया गया।

यह भी पढ़िए: भेल भोपाल में कैन्टीन प्रबंधन समिति की बैठक आज

इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में अखिल भारतीय मंत्री रामनाथ गणेशे, प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर, वनवासी ग्रामीण मजदूर महासंघ संगठन मंत्री जितेन्द्र गुर्जर, वंदना राजोरिया प्रदेश उपाध्यक्ष, संयुक्त महामंत्री  आशीष सिंह, प्रदेश मंत्री राजन नायर, प्रदेश मंत्री जितेन्द्र भदौरिया, प्रदेश मंत्री मेघा दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष  उमेश शर्मा, सीएल व्यास वरिष्ठ नागरिक परिसंघ, जितेन्द्र सिंह राज्य कर्मचारी संघ, सुशील पाण्डे, संगीता श्रीवास्तव, दिनेश तोमर, ब्रजराज डंडौतिया, शिशिर रिछारिया, देवराज सिंह, सुमन पटेल, राजेश पटेल, कमलेश नागपुरे, पीएन तिवारी, हीरा रानवे, प्रदीप झा, गोपाल जी. अतुल प्रताप सिंह, उपस्थित रहे।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...