29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभोपालमासूम बच्चों की मौत: यह दुर्घटना नहीं, सरकारी हत्या है! मुख्यमंत्री और...

मासूम बच्चों की मौत: यह दुर्घटना नहीं, सरकारी हत्या है! मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री जिम्मेदार- जीतू पटवारी

Published on

भोपाल।

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जहरीली कफ़ सिरप के कारण 16 मासूम बच्चों की असामयिक और हृदयविदारक मृत्यु ने पूरे प्रदेश को गहरे सदमे, शोक और आक्रोश में डुबो दिया है। यह त्रासदी केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि भाजपा सरकार की घोर लापरवाही, भ्रष्टाचार और दवा माफिया की मिलीभगत का परिणाम है, जिसे अब ‘सरकारी हत्या’ ही कहा जा सकता है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस अमानवीय अपराध के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव और स्वास्थ्य मंत्री को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड के दोषियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में जन आंदोलन छेड़ देगी। जीतू पटवारी परासिया (छिंदवाड़ा) पहुंचे, जहां उन्होंने शोकाकुल पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, उनकी पीड़ा को साझा किया और गहरी संवेदना व्यक्त की।

इसके बाद, जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित एक दिवसीय अनशन में हिस्सा लेते हुए उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण किया और दिवंगत 16 मासूम बच्चों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। अनशन,फव्वारा चौक पर आयोजित किया गया, जहां सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता और स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए। इस अवसर पर जुनार्देव विधायक सुनील उइके, परासिया विधायक सोहन वाल्मीक, पांढुर्णा विधायक निलेश उइके, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, पूर्व विधायक संजय शर्मा, निलय डागा सहित अनेक नेता और आमजन मौजूद थे।  

यह भी पढ़िए: बुलडोजर एक्शन का मतलब कानून तोड़ना नहीं: सीजेआई

श्री पटवारी ने विगत दो वर्षों में मध्य प्रदेश में हुए नवजात बच्चों की मौतों की जांच की मांग करते हुए कहा, “यह पहली घटना नहीं है। विगत दो वर्ष में मप्र में जितने भी नवजात बच्चों की मौत हुई है, उसकी जांच कराई जानी चाहिए। यह भाजपा सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती है।”

Latest articles

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

More like this

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...