8.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeभोपालजिला पंचायत सीईओ सीईओं शासकीय कार्यों में लापरवाही एवं अनियमितताओं को लेकर...

जिला पंचायत सीईओ सीईओं शासकीय कार्यों में लापरवाही एवं अनियमितताओं को लेकर फंदा ब्लॉक के दो सचिवों को किया निलंबित

Published on

भोपाल

शुक्रवार को जिला पंचायत भोपाल के फंदा ब्लॉक की ग्राम पंचायत अगरिया के सचिव हेमसिंह राजपूत एवं ग्राम पंचायत गुराडिया के सचिव निर्भय सिंह को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भोपाल इला तिवारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। ग्राम पंचायत अगरिया के सचिव हेमसिंह राजपूत के द्वारा मनरेगा योजना अंतर्गत कपिलधारा, कूप, खेत तालाब निर्माण कार्य अपूर्ण पाए जाने व्यय निष्फल व्यय कि  श्रेणी में होने तथा वृक्षारोपण कार्य मनरेगा गाइड लाइन अनुसार पौधे नहीं लगाए पाए गए एवं वृक्षारोपण का संरक्षण 5 वर्ष तक किया जाना था जो की मौके पर नहीं पाया गया।

सचिव हेमसिंह राजपूत का सेवा आचरण नियम 1999 के प्रावधानों के विपरीत है। शासकीय कर्तव्य में अनुशासनहीनता को दृष्टिगत रखते हुए हेमसिंह राजपूत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
ग्राम पंचायत गुराडिया के सचिव निर्भय सिंह के द्वारा शासकीय कार्यों में अरुचि नहीं ली जा रही है, पंचायत में उपस्थित नहीं रहते हैं जिसके कारण ग्राम पंचायत के शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

Read Also: स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान, बीएचईएल झाँसी में साइकिल रैली एवं वॉकाथॉन का आयोजन

सचिव का आचरण घोर अनुशासनहीनता एवं अपने शासकीय कर्तव्य के प्रति लापरवाही की परिधि में आता है शासकीय कर्तव्य में अनुशासनहीनता की दृष्टिगत रखते हुए सचिव निर्भय सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। दोनों सचिवों के खिलाफ विभागीय जांच भी की जाएगी। और भी कई पंचायत सचिवों पर कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्राम पंचायत अगरिया के सचिव हेमसिंह राजपूत को निलंबन के समय मुख्यालय जनपद पंचायत बैरसिया में उपस्थित रहना होगा। ग्राम पंचायत गुराडिया के सचिव निर्भय सिंह को मुख्यालय जनपद पंचायत फंदा कार्यालय में उपस्थित रहना होगा।

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...