27.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभेल न्यूज़स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान, बीएचईएल झाँसी में साइकिल रैली एवं वॉकाथॉन...

स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान, बीएचईएल झाँसी में साइकिल रैली एवं वॉकाथॉन का आयोजन

Published on

भेल झांसी।

सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनी- बीएचईएल झाँसी में “स्वच्छता ही सेवा–विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु विविध जनजागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में बीएचईएल टाउनशिप में साइकिल रैली एवं वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टाउनशिप निवासियों में ई-वेस्ट एवं प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छता और सतत् जीवनशैली के महत्व को रेखांकित करना था।

इस अवसर पर बीएचईएल झाँसी इकाई प्रमुख  आरएफ सिद्दीकी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे एवं स्वयं साइकिल चला कर रैली में सहभागिता ली। इस अवसर पर समस्त महाप्रबंधकगण, विभागों के प्रमुख, वरि.अधिकारी,श्रमिक संगठनों, एसोशिएशनों के प्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। रैली की शुरुआत बीएचईएल क्लब बुंदेला से हुई, जो उत्साह और ऊर्जा के साथ बीएचईएल फिटनेस हब तक पहुँची।

Read Also: Budh Gochar Rashifal: दिवाली के बाद चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत! बुध गोचर लाएगा चमत्कारिक बदलाव, करियर और धन लाभ के योग

इस आयोजन के माध्यम से प्रतिभागियों एवं स्थानीय नागरिकों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं ई-वेस्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश प्रसारित हुआ। कार्यक्रम ने “ई-वेस्ट एवं प्लास्टिक मुक्त स्वच्छ भारत” के संकल्प को और भी दृढ़ किया तथा बीएचईएल झाँसी की हरित और स्वच्छ परिसर के प्रति प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित किया।

Latest articles

कम कीमत में नई कारें दिलाने का झांसा, गैस एजेंसी संचालक से 17 लाख की ठगी; डुप्लीकेट चाबी से उठा ले गए तीनों वाहन

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक के साथ उन्हीं...

24 घंटे में बदली पटवारियों की तबादला सूची, भोपाल में प्रशासनिक फैसले पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी भोपाल में पटवारियों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

More like this

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...