28 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभोपालभोपाल में दो युवकों की हार्ट अटैक से मौत

भोपाल में दो युवकों की हार्ट अटैक से मौत

Published on

भोपाल।

राजधानी में कम उम्र के युवाओं में हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला भोपाल के कमला नगर और पिपलानी थाना क्षेत्रों से सामने आया है, जहां दो युवकों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। कमला नगर निवासी 37 वर्षीय गणेश पाटिल शनिवार और रविवार की दरमियानी रात अपने फ्लैट में बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, गणेश की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

यह भी पढ़िए: भेल के सीनियर क्लब में सदाबहार ,सुमधुर गीतों से सजी एक शाम

इसी तरह पिपलानी क्षेत्र के साकेत नगर निवासी 33 वर्षीय अनुराग श्रीवास्तव की भी रविवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, बाबूलाल श्रीवास्तव नगर स्थित उनके घर में देर रात अनुराग बेहोश हो गए थे। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this