28 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभोपालभेल के अयोध्या नगर में जुआ खेलते आधा दर्जन युवक गिरफ्तार

भेल के अयोध्या नगर में जुआ खेलते आधा दर्जन युवक गिरफ्तार

Published on

भोपाल।

राजधानी के अयोध्या नगर थाना पुलिस ने नेरला शंकर इलाके में जुआ खेल रहे आधा दर्जन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के पास से 3500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेरला शंकर इलाके के एक फ्लैट में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब दो बजे फ्लैट पर छापा मारा, जहां उमेश सिंह, आनंद, अशोक, प्रशांत, आशीष और शिवम नाम के युवक जुआ खेलते हुए मिले।

यह भी पढ़िए: भेल के सीनियर क्लब में सदाबहार ,सुमधुर गीतों से सजी एक शाम

छापे के दौरान पुलिस ने मौके से 35 सौ रुपये नकद और ताश की गड्डियां बरामद कीं। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया और उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this