8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभोपालराजधानी में आधा दर्जन किशोरियाँ और युवतियाँ लापता

राजधानी में आधा दर्जन किशोरियाँ और युवतियाँ लापता

Published on

भोपाल ।

राजधानी में आधा दर्जन से अधिक किशोरियों और युवतियों के लापता होने के मामले विभिन्न थानों में दर्ज किए गए हैं। पुलिस इन सभी मामलों की जांच में जुटी हुई है। पहला मामला गुनगा थाना क्षेत्र के विप्रलपंथ हसनगंज इलाके का है, जहाँ 12 साल की गुलफाम पुत्री हसीन रविवार को दोपहर में अपनी सहेलियों के साथ घर के बाहर खेलने निकली थी। कुछ देर बाद वह अचानक लापता हो गई।

परिजनों ने गुमगांव थाने में पहुंचकर गुलफाम के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर गोविंदपुरा इलाके के महात्मा गांधी स्कूल के पास से 14 वर्षीय चंदा राजलाल और बरार क्षेत्र से 14 वर्षीय प्रीति मनीष, कोहिनूर इलाके की 15 वर्षीय मन्ना खान और कुमारी मिना इलाके के 17 वर्षीय खुशी शेख के गायब होने की सूचना मिली है। पुलिस ने सभी किशोरियों की गुमशुदगी के प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वहीं शाहपुर क्षेत्र की गुसराती कॉलोनी में रहने वाली सविता कुमार की 26 वर्षीय पुत्री साई कुमारी के लापता होने का मामला भी सामने आया है।

यह भी पढ़िए:भेल के सीनियर क्लब में सदाबहार ,सुमधुर गीतों से सजी एक शाम

परिजनों ने बताया कि युवती रविवार सुबह घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। पुलिस का कहना है कि लगातार बढ़ रहे किशोरियों और युवतियों के लापता होने के मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी को जल्द खोज निकालने के प्रयास जारी हैं।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

नगर निगम में फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त की जांच तेज, करोड़ों के भुगतान की परतें खुलेंगी

भोपाल भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए के...