9.5 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeभोपालडॉ.अशोक व्यास डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

डॉ.अशोक व्यास डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

Published on

भोपाल।
मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड,मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद दिल्ली एनसीआर के तत्वावधान में मानद डॉक्टरेट अवार्ड सम्मान समारोह का भव्य आयोजन फरीदाबाद के दशमेश प्लाजा स्थित कैसल ऑफ आर्ट ऑडिटोरियम, में सम्पन्न हुआ । इस समारोह में भोपाल के व्यंग्यकार अशोक व्यास को हिन्दी साहित्य सृजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं विशिष्ट सेवा के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता मैजिक एंड आर्ट विश्वविद्यालय के चेयरमैन, कुलाधिपति एवं विश्वविख्यात मैजिशियन डॉ. सीपी यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सीपीआर मास्टर ट्रेनर ऑफ अमेरिका तथा सेंट जॉन एम्बुलेंस इंडिया के उपायुक्त डॉ. राजेन्द्र सैनी ने की।  
 उल्लेखनीय है कि डॉ. अशोक व्यास महारत्न कंपनी बीएचईएल भोपाल के सेवानिवृत प्लानिंग इंजिनियर हैं। उनके तीन व्यंग्य संग्रह और पांच साझा व्यंग्य संग्रह और एक साझा कविता संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। साथ उनकी रचनाएं देश विदेश के पत्र पत्रिकाओं में नियमित रूप से  प्रकाशित हो रही है। अशोक व्यास जी को व्यंग्य के क्षेत्र में कई सम्मान  पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। इस समारोह में भोपाल के डॉ. कमल किशोर दुबे के साथ विभिन्न राज्यों के एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं विशिष्ट सेवा प्रदान करने वाले वरिष्ठ साहित्यकारों, समाजसेवियों, संगीतकारों व शिक्षकों को  मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़िए: केरवा डैम के आठ गेटों के ऊपर बना सीसी स्लैब अचानक भरभराकर गिरा, बडा हादसा टला— जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन के अफसर…

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this

चूहामार दवा खाने से 12वीं की छात्रा की मौत

भोपाल राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की छात्रा ने घर में बने...

गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

भोपाल राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी की...

महाशिवरात्रि पर दादाजी धाम में भव्य धार्मिक आयोजन

भोपाल जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर में महाशिवरात्रि...