17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभोपालबावड़िया कलां इलाके में कार से मिली अवैध शराब

बावड़िया कलां इलाके में कार से मिली अवैध शराब

Published on

भोपाल।
राजधानी के बावड़िया कलां क्षेत्र में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से लगभग 306 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की है। पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख 56 हजार रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान कार में सवार एक युवक मौके से कार छोड़कर फरार हो गया। आबकारी विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है।

यह भी पढ़िए: आसियान देशों से संबंध मजबूत होंगे: मुख्यमंत्री

टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला। वाहन की तलाशी लेने पर कार्टनों में भरी भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। मामले में आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) A और 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। विभाग अब फरार युवक की तलाश में जुट गया है। आबकारी आयुक्त वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और आने वाले दिनों में ऐसी कार्यवाही और तेज की जाएगी।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...