22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभोपालसेंज कॉलेज के छात्र से मारपीट का बदला लेने कैफे में हंगामा

सेंज कॉलेज के छात्र से मारपीट का बदला लेने कैफे में हंगामा

Published on

भोपाल।
दो दिन पहले सेंज कॉलेज के एक छात्र से हुई मारपीट के बदले की कार्रवाई में कुछ युवकों ने शहर के एक कैफे में हंगामा कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रव करने वाले पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के अनुसार, कॉलेज में हुई पुरानी मारपीट की रंजिश के कारण आरोपियों ने कैफे पहुंचकर कुर्सियाँ फेंकीं, गाली-गलौज की और वहां मौजूद लोगों को भयभीत कर दिया। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इस बात को लेकर बढ़ा विवाद पुलिस के अनुसार, कॉलेज में दो दिन पहले हुई झड़प में एक छात्र घायल हो गया था। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने कैफे में पहुंचकर हंगामा किया।

यह भी पढ़िए: बिहार में 10वीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार

घटना के दौरान कैफे के बाहर भी भीड़ एकत्र हो गई,जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कैफे में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैदसीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिखाई दिया कि आरोपी कैफे में घुसते ही मारपीट की नीयत से कुर्सियाँ उठाकर फेंकने लगे। फुटेज के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवकों से पूछताछ में और भी नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। कॉलेज प्रशासन को भी घटना की जानकारी दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...