5.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeभोपालप्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला शबाब पर, एक जनवरी तक...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला शबाब पर, एक जनवरी तक रहेगी धूमकेसरिया तेरा इश्क हे पिया, अच्छा चलता हूं दुआ में याद रखना की प्रस्तुति से झूम उठा मंचशनमुख्य प्रिया की गीतों ने बांधा शमां, रविवार को डेढ़ लाख से ज्यादा लोग मेला देखने पहुंचे

Published on

भोपाल. राजा भोज की नगरी भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे प्रदेश के सबसे बड़े भोजपाल महोत्सव मेला के सांस्कृतिक मंच पर रविवार को बॉलीवुड नाइट में इंडियल आइडल फेम- 12 शनमुख प्रिया ने अपनी प्रस्तुति से जमकर धमाल मचाया। शनमुख प्रिया ने भगवान गणेश स्तुति से अपने गीतों की शुुरुआत की, इसके बाद दिल से रे दिल से आहा निकली, रूप तेरा मस्ताना भूल कोई हम से हो जाए, मुझको इतना बता दे रब्बा, केसरिया तेरा इश्क हे पिया, अच्छा चलता हूं दुआ में याद रखना जैसी एक से बढकऱ एक सुमधुर गीतों की प्रस्तुति से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम की शुुरुआत शाम 7.30 बजे मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, महेंद्र नामदेव, अखिलेश नागर के साथ ही मेला टीम ने दीप प्रज्जवलित कर की। इन दिनों भोजपाल महोत्सव मेला अपने शबाब पर है। रविवार को डेढ़ लाख से ज्यादा लोग परिवार और दोस्तों के साथ मेला देखने पहुंचे।

अनूठी आवाज़ के लिए प्रसिद्ध हैं शनमुख प्रिया
आंध्र प्रदेश की रहने वाली शनमुख प्रिया ने पांच साल की उम्र से गाना गाना शुरू किया और अब अपने ग्लैमर से धूम मचा रही हैं। इंडियन आइडल- 12 की फाइनलिस्ट के तौर पर उन्हें प्रसिद्धि मिली। सन्मुख प्रिया कर्नाटक संगीत, जैज़, रॉक और पॉप सहित विभिन्न शैलियों में अपनी गायन प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं। वह अपनी अनूठी आवाज़ और पश्चिमी और शास्त्रीय भारतीय संगीत के मिश्रण के लिए भी प्रसिद्ध हैं।

मनोरंजन के 60 से ज्यादा आयटम
महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि इस बार मेले में मनोरंजन के लिए 60 से ज्यादा झूले सहित अन्य स्टाल लगाए गए हैं। इनमें जादूगर प्रिंस, शिमला वैली, जलपरी, बाबा अमरनाथ यात्रा की झांकी, ट्रेडिशनल सेल्फी जोन, भूत बंगला सहित विविध प्रकार के झूले लोगों का मनोरंजन करा रहे हैं। 100 से ज्यादा खान- पान के स्टाल के साथ ही विभिन्न आयटमों की करीब 400 दुकानें हैं, जहां लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। लोगों को मेले में एह ही स्थान पर जरूरत की हर प्रकार की सामग्री उपलब्ध है।

Read Also: क्या अमीबा खा रहा है आपका दिमाग? एक्सपर्ट से जानें पहले 5 लक्षण, सिरदर्द और बुखार को न करें हल्के में!

मेला टीम के नायक, संभाल रहे व्यवस्था
मेला टीम के सदस्य मेले की पूरी व्यवस्था संभाल रहे हैं। इनमें विनय कुमार, मो. जाहिद खान, सुनील शाह, मधु भवनानी, केश कुमार, चंदन वर्मा, दीपक शर्मा, गोपाल शर्मा, भूपेंद्र सिंह, मो. रेहान खान, दीपक बैरागी, देंवेंद्र चौकसे, सुनील वैष्णव, गौरव जैन, संदीप सहित मेला समिति से जुड़े अन्य लोग शामिल हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...