13.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeभोपालप्रांतीय भूमिहार ब्राह्मण सेवा समिति का वार्षिक सम्मेलन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,...

प्रांतीय भूमिहार ब्राह्मण सेवा समिति का वार्षिक सम्मेलन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण और स्वच्छ शहर का लिया संकल्प

Published on

भोपाल. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पानी बचाओ, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ शहर का संकल्प लेते हुए प्रांतीय भूमिहार ब्राह्मण सेवा समिति का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। राजधानी के रत्नागिरी तिराहा स्थित तरुण पुष्कर मैरिज गार्डन में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में इंदौर, देवास, मंडीदीप, सीहोर, विदिशा, ओबेदुल्लागंज, उज्जैन, जबलपुर होशंगाबाद सहित अन्य जिलों और कस्बों से भारी संख्या में प्रांतीय भूमिहार ब्राह्मण समाज के एक हजार से ज्यादा लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रभात कुमार सिन्हा विशिष्ट अतिथि संजय कुमार, अभय शर्मा, नीरज ठाकुर ने इष्ट देव परशुराम एवं दंडी स्वामी सहजानंद सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ की गई।

आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी संतोष कुंवर और रंजीत शर्मा ने बताया कि आयोजन में भूमिहार ब्राह्मण समुदाय से जुड़े प्रदेश भर से हजारों की संख्या में समाजजन शामिल हुए। समाज के अध्यक्ष अखिलेश्वर राय ने अतिथियों का सम्मान किया। समिति के सचिव टिकेश राज ने पिछले वर्ष आयोजित हुई गतिविधियों और अगले वर्ष होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी अपनी बात रखी।

Read Also: बिहार के छोरों ने रचा इतिहास, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड! पर हर्षा भोगले क्यों हुए ‘टेंशन’ में? बोले- जश्न मनाने की ज़रूरत नहीं…

समाज के मेधावी बच्चों का सम्मान
इस मौके पर समाज के वरिष्ठ नागरिक, प्रमुख अतिथियों का सम्मान और समाज के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर भजन गायक राज शर्मा द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...