7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeभोपालभोपाल की संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है भोजपाल महोत्सव...

भोपाल की संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है भोजपाल महोत्सव मेलाभोजपाल महोत्सव मेले का 1 जनवरी को भव्य समापन, रंगारंग कार्यक्रमों और आतिशबाजी से सजेगी अंतिम शाम

Published on

भोपाल. राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर अपनी भव्यता बिखेर रहा ‘भोजपाल महोत्सव मेला’ अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। पिछले कई दिनों से मनोरंजन और खरीदारी का केंद्र बना यह मेला 1 जनवरी को संपन्न होने जा रहा है। समापन समारोह को यादगार बनाने के लिए मेला समिति ने भव्य स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
सांस्कृतिक आयोजन बिखेर रहे छटा मेला मंच पर आयोजित होने वाले सांस्कृति कार्यक्रम मेले में चार चांद लगा रहे हैं। शनिवार को सूफी नाइट में अधिरोहा बैंड के देवेश ने सूफी गीतों की प्रस्तुति दी। देवेश ने तेरी दीवानी से गीतों की शुरुआत की इसके बाद सैंया सैंया साहित एक से बढकऱ एक सूफी गीतों से लोगों को भाव विभोर कर दिया। शाम 7.30 बजे मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, विनय सिंह, महेंद्र नामदेव, केश कुमार शाह, अखिलेश नगर सहित मेला टीम ने गणेश वंदना और दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

भोजपुरी नाइट आज
मेले में रविवार को भोजपुरी नाइट में भोजपुरी गायिका करीना पाण्डे अपनी प्रस्तुति देंगी। करीना भोजपुरी संगीत जगत की उभरती हुई गायिका हैं। करीना के प्रमुख गीतों में मिलले राजा रंगबाज़ (केकरा में दम बा), काहे नथिया गढ़वला उधार राजा जी, सवतीन ऐ पीया, मईया बारी सुकवार, डीपी में हमारे फोटो, बहारा में राजा कैसे नींद आवता जैसी गीतों की प्रस्तुति दे चुकी हैं।

लाखों की संख्या में पहुंच रहे सैलानी
वर्तमान में मेले का आलम यह है कि हर रोज यहां पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। रोजाना लाखों की संख्या में लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मेले का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल्स हों, विशाल झूले हों या फिर देश के विभिन्न कोनों से आए हस्तशिल्प के सामान- मेले के हर कोने में उत्साह का माहौल है। शाम के समय मेले की लाइटिंग और सजावट सैलानियों को मंत्रमुग्ध कर रही है।

भोजपाल महोत्सव मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि शहरवासियों ने इस मेले को ऐतिहासिक बनाया है। भोजपाल महोत्सव मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भोपाल की साझा संस्कृति और भाईचारे का प्रतीक बन चुका है। भोपाल की जनता ने जिस उत्साह के साथ मेले को अपना प्यार दिया है, उसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Read Also: प्रदेश के सबसे बड़े भोजपाल महोत्सव मेला का एक जनवरी को समापनमेला लोगों को जोडऩे की संस्कृति है, आयोजन समिति लोगों के अनंद और…

ये हैं मेला टीम के नायक मेला टीम के सदस्य मेले की पूरी व्यवस्था संभाल रहे हैं। इनमें विनय सिंह, केश कुमार, मो. जाहिद खान, सुनील शाह, मधु भवनानी, चंदन वर्मा, दीपक शर्मा, गोपाल शर्मा, भूपेंद्र सिंह, मो. रेहान खान, दीपक बैरागी, देंवेंद्र चौकसे, सुनील वैष्णव, गौरव जैन, संदीप सहित मेला समिति से जुड़े अन्य लोग शामिल हैं।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...